कृषि मंत्री ने किसानों से आंदोलन खत्‍म करने की अपील की, 3 दिसंबर को बातचीत का दिया प्रस्‍ताव

punjabkesari.in Friday, Nov 27, 2020 - 08:04 PM (IST)

नेशनल डेस्कः कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली कूच कर रहे किसानों से केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने आंदोलन खत्म करने की अपील की है। तोमर ने आंदोलनरत किसानों को 3 दिसंबर को बातचीत का प्रस्ताव दिया है। गौरतलब है कि इससे पहले कृषि कानून के विरोध में दिल्ली कूच करने वाले किसानों को शांतिपूर्ण तरीक से प्रदर्शन करने की अनुमति दी गई थी। दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता ईश सिंघल ने कहा कि किसान नेताओं से बातचीत के बाद दिल्ली पुलिस ने किसानों को बुराड़ी के निरंकारी ग्राउंड में शांति पूर्ण तरीके से प्रदर्शन करने की परमिशन दे दी गई है।

इसके साथ ही उन्होंने सभी किसानों से शांति बनाए रखने की अपील की है। परमिशन मिलने के बाद किसान अब बुराड़ी अपने ट्रैक्टर और गाड़ियों से जा रहे हैं। किसानों से कहा गया है कि वे दिल्ली आ सकते हैं। इसके बाद भी किसानों पर आंसू गैस के गोले दागे जा रहे हैं। दिल्ली पुलिस की ओर से प्रवेश की इजाजत मिलने के बाद दिल्ली हरिद्वार हाइवे को खोल दिया गया है। किसानों का चक्काजाम खत्म हो गया है। शनिवार सुबह उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के किसान दिल्ली के लिए रवाना होंगे। आज रात किसान मेरठ में रुकेंगे।

गौरतलब है कि किसानों के 'दिल्ली चलो' मार्च को देखते हुए दिल्ली-हरियाणा सीमा पर भारी मात्रा में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। किसानों के ट्रैक्‍टर से दिल्‍ली आने के दौरान कई जगहों पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प की भी खबरें आईं। किसानों को रोकने के लिए आंसू गैस के गोले और पानी की बौछारें की गईं। टैक्टर में खाने-पीने और अन्य जरूरी सामान लेकर चल रहे किसानों ने कई जगहों से दिल्ली में प्रवेश की कोशिश की थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Yaspal

Recommended News

Related News