Cyclone Ditwah: बड़ा खतरा... श्रीलंका के बाद अब भारत में तबाही मचाने आ रहा चक्रवाती तूफान ''दित्वाह'', IMD ने 3 राज्यों में जारी किया भारी बारिश का अलर्ट

punjabkesari.in Sunday, Nov 30, 2025 - 01:22 PM (IST)

नेशनल डेस्क : श्रीलंका में तबाही मचाने के बाद चक्रवाती तूफान 'Ditwah' अब भारत के समुद्री तटों की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने जानकारी दी कि तूफान आज 30 नवंबर की सुबह करीब 3 बजे उत्तर दिशा की ओर बढ़ा और शाम तक पूरी ताकत के साथ आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और पुडुचेरी के तटों से टकरा सकता है।

तीन राज्यों के तटीय क्षेत्रों में हालात

तूफान के प्रभाव से तटीय क्षेत्रों में तेज हवाएं चल रही हैं और कई जगह भारी बारिश हो रही है। समुद्र में ऊंची-ऊंची लहरें उठ रही हैं, जिससे नाविकों और तटीय लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।

यह भी पढ़ें - लीवर कैंसर से हारे जंग, अब इस दिग्गज अभिनेता का 80 साल की उम्र में हुआ निधन

आंध्र प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने आंध्र प्रदेश के चित्तूर, तिरुपति, नेल्लोर, प्राकाशम और बापटला जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अधिकारियों ने इन जिलों में रहने वाले लोगों से घर के अंदर रहने और सुरक्षा उपाय अपनाने की सलाह दी है।

भारी बारिश के अलर्ट

IMD ने बताया कि तूफान के प्रभाव से तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और पुडुचेरी के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। प्रभावित जिलों में कडलूर, नागपट्टिनम, मयिलादुथुरै, विलुप्पुरम, चेंगलपट्टू, पुडुचेरी-कराईकल, थंजावुर, तिरुचिरापल्ली, चेन्नई, कांचीपुरम, तिरुवल्लूर, रानीपेट, वेल्लोर, धर्मपुरी, डिंडीगुल और थेनी शामिल हैं।

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे लगातार मौसम अपडेट पर ध्यान दें और किसी भी अनहोनी से बचने के लिए सतर्क रहें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mehak

Related News