सोनाक्षी की शादी के बाद पिता शत्रुध्न ने पोस्ट कर जाहिर की खुशी, कह दी बड़ी बात

punjabkesari.in Thursday, Jun 27, 2024 - 01:38 PM (IST)

महाराष्ट्र : सांसद एवं अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी बेटी एवं अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और अभिनेता जहीर इकबाल की शादी के लिए मिल रही शुभकामनाओं का आभार व्यक्त किया और इसे ‘‘सदी की शादी'' करार दिया। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर ने 7 साल के प्रेम संबंध के बाद गत रविवार को शादी कर ली। सोनाक्षी के घर एक निजी समारोह में दोनों ने कानूनी तौर पर विवाह किया। इसके बाद फिल्म जगत के अपने साथियों तथा दोस्तों के लिए उन्होंने एक पार्टी का आयोजन किया था।

PunjabKesari

शत्रुघ्न सिन्हा ने बुधवार शाम सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर अपने अधिकारिक खाते पर शादी की तस्वीरें और वीडियो साझा किए। उन्होंने लिखा, ‘‘ शादी को लेकर मिल ही शुभकामनाओं से सच में अभिभूत हूं..यह बहुत मायने रखता है। हमारी खुशी बयां करने के लिए शब्द नहीं है। सिन्हा परिवार।'' सिन्हा पश्चिम बंगाल के आसनसोल से सासंद हैं।
 

उन्होंने कहा, ‘‘ हम आप सभी का हमारे साथ हमारे इस खास दिन का जश्न मनाने के लिए धन्यवाद देना चाहते हैं। यह शादी ‘‘सदी की शादी'' जैसी प्रतीत हो रही है। आप सभी के प्यार तथा बधाई संदेश के साथ हमारी प्यारी बेटी सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने अपने जीवन के खूबसूरत सफर में एक नए अध्याय की शुरुआत की है।''

PunjabKesari

ऐसी अफवाहें थी कि शत्रुघ्न सिन्हा इस शादी से खुश नहीं हैं। हालांकि उनके जहीर और उनके परिवार के साथ नजर आने के बाद इन अटकलों पर विराम लग गया था। सोनाक्षी के भाई लव और कुश सिन्हा के शादी में शिरकत न करने की खबरें भी थीं लेकिन दोनों भाइयों ने इन्हें खारिज कर दिया। 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Utsav Singh

Related News