पाकिस्तान के बाद अब भारत में भी लगे भूकंप के झटके, डरे सहमे लोग घरों से बाहर निकले

punjabkesari.in Saturday, Nov 01, 2025 - 09:48 PM (IST)

नेशनल डेस्कः शनिवार शाम को भारत के लेह में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.1 मापी गई और इसका केंद्र भूमि से मात्र 10 किलोमीटर की गहराई पर था। इससे पहले पाकिस्तान में भी दोपहर के बाद 3.6 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसका केंद्र 160 किलोमीटर गहराई पर था। दोनों घटनाओं ने एक बार फिर से इस भूकंपीय रूप से संवेदनशील इलाके में लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

 लेह में भूकंप के झटके

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, भूकंप शाम करीब 6:30 बजे आया। झटके महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। हालांकि, अब तक किसी नुकसान या जान-माल की हानि की खबर नहीं है। लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि इतनी उथली गहराई (10 किमी) पर आए भूकंप ज़्यादा खतरनाक हो सकते हैं क्योंकि उनकी तरंगें सतह तक तेजी से पहुंचती हैं और ज़मीन को अधिक हिला देती हैं।

पाकिस्तान में दोपहर को लगा झटका

इससे पहले पाकिस्तान के उत्तरी हिस्से में 3.6 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था। उसका केंद्र 160 किलोमीटर गहराई पर था, इसलिए वहां झटके तो महसूस हुए, लेकिन ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। पाकिस्तान के इस क्षेत्र में 24 अक्टूबर को भी 3.7 तीव्रता का भूकंप आया था। विशेषज्ञों का कहना है कि लगातार झटकों से यह इलाका आफ्टरशॉक जोन में आ गया है।

क्यों खतरे में है यह पूरा इलाका

अफगानिस्तान, पाकिस्तान और उत्तरी भारत का इलाका दुनिया के सबसे भूकंप-संवेदनशील जोनों में गिना जाता है। यहां भारतीय टेक्टोनिक प्लेट और यूरेशियन प्लेट आपस में टकराती हैं, जिसके कारण लगातार भूकंपीय गतिविधियां होती रहती हैं। बलूचिस्तान, खैबर पख्तूनख्वा और गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र यूरेशियन प्लेट पर स्थित हैं। जबकि सिंध और पंजाब भारतीय प्लेट के किनारे पर हैं। इन दोनों प्लेटों के बीच निरंतर दबाव और टकराव की वजह से यहां छोटे और मध्यम स्तर के भूकंप आम हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Related News