अफगानिस्तान फिर कांपा! 4.3 तीव्रता के भूकंप से धरती हिली
punjabkesari.in Sunday, Mar 15, 2026 - 06:30 PM (IST)
Kabul: अफगानिस्तान में रविवार को रिक्टर स्केल पर 4.3 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। यह जानकारी भारत के National Center for Seismology (NCS) ने दी। NCS के अनुसार यह भूकंप 155 किमी गहराई पर दर्ज किया गया। इससे पहले शनिवार को भी अफगानिस्तान में 4.2 तीव्रता का भूकंप आया था जिसकी गहराई 105 किलोमीटर थी। लगातार आ रहे इन झटकों ने इलाके में चिंता बढ़ा दी है। वैज्ञानिकों के अनुसार भूकंप की गहराई तीन श्रेणियों में बांटी जाती है।
विशेषज्ञों के अनुसार अफगानिस्तान का Hindu Kush क्षेत्र भूकंपीय रूप से बेहद सक्रिय है। यहां Tectonic plates विशेष रूप से भारतीय और यूरेशियन प्लेट आपस में टकराती हैं, जिससे बार-बार भूकंप आते रहते हैं। संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी United Nations Office for the Coordination of Humanitarian Affairs (UNOCHA) के अनुसार अफगानिस्तान भूकंप, भूस्खलन और बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं के प्रति अत्यंत संवेदनशील है।
