पाकिस्तान में अफगान सीमा के पास विस्फोट, मोर्टार हमले में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

punjabkesari.in Thursday, Mar 12, 2026 - 01:01 PM (IST)

International Desk: पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी प्रांत Khyber Pakhtunkhwa में अफगानिस्तान सीमा के पास एक रिहायशी इलाके में मोर्टार गोला गिरने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई।यह घटना Tirah Valley के सेरी कंदाओ इलाके में बुधवार देर रात हुई।पुलिस के अनुसार अज्ञात दिशा से दागा गया मोर्टार गोला सीधे एक घर पर आकर गिरा, जिससे मौके पर ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई। मारे गए लोगों में  नियाज बादशाह, उनके दो बेटे, उनका भतीजा, उनका पोता शामिल हैं। 

 

घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और शोक का माहौल फैल गया। स्थानीय निवासियों ने इस घटना की तत्काल जांच कराने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सरकार से ठोस कदम उठाने की मांग की है।इस इलाके में पहले भी सीमा पार से हमलों और गोलाबारी की घटनाएं सामने आती रही हैं। इस बीच पाकिस्तान ने दावा किया है कि उसके सुरक्षा बलों ने अफगान तालिबान से जुड़े लड़ाकों के खिलाफ बड़े सैन्य अभियान में भारी नुकसान पहुंचाया है। पाकिस्तानी अधिकारियों के अनुसार 641 अफगान तालिबान लड़ाके मारे गए और 855 से अधिक घायल हुए।

 

पाकिस्तान ने यह सैन्य अभियान Operation Ghazab‑ul‑Haq नाम से 26 फरवरी को शुरू किया था। पाकिस्तान का कहना है कि Afghanistan की सीमा से जुड़े 2,611 किलोमीटर लंबे बॉर्डर पर 53 अलग-अलग स्थानों से हमले किए गए थे। इन्हीं हमलों के बाद पाकिस्तान ने सीमा क्षेत्रों में व्यापक सैन्य कार्रवाई शुरू की। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर सीमा पर झड़पें जारी रहीं तो पाकिस्तान-अफगानिस्तान संबंध और ज्यादा तनावपूर्ण हो सकते हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Related News