8 राउंड के बाद केजरीवाल 430 वोटों से पीछे, बीजेपी ने बनाई बढ़त
punjabkesari.in Saturday, Feb 08, 2025 - 11:40 AM (IST)
![](https://static.punjabkesari.in/multimedia/2025_2image_09_29_353868840keju.jpg)
नेशनल डेस्क : दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल चौथी बार नई दिल्ली सीट से चुनाव मैदान में हैं। सभी की नजरें इसी सीट पर टिकी हुईं हैं। इस बार भाजपा ने प्रवेश सिंह को उम्मीदवार बनाया है और कांग्रेस ने संदीप दीक्षित को मैदान में उतारा है। शुरुआती रूझानों में प्रवेश सिंह आगे चल रहे थे। काफी देर बाद अरविंद केजरीवाल ने बढ़त बनाई। 6 राउंड के बाद बीजेपी उम्मीदवार ने बढ़त बना ली है। अब तक 8 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। जानिए लाइव अपडेट...
BJP : प्रवेश सिंह - 12388 (225) वोट आगे
AAP : अरविंद केजरीवाल - 12163 (-225) पीछे
Congress : संदीप दिक्षित - 2050 ( -10338) पीछे
यहां से 3 बार विधायक चुने जा चुके हैं केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल जो इस बार भी नई दिल्ली विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में हैं अब तक तीन बार इस सीट से विधायक चुने जा चुके हैं। उन्होंने पहली बार 2013 में इस सीट पर जीत हासिल की थी। इसके बाद 2015 और 2020 के विधानसभा चुनावों में भी उन्होंने लगातार इस सीट पर जीत दर्ज की।
शीला दीक्षित को हराया था
नई दिल्ली सीट पर अरविंद केजरीवाल की पहली बड़ी जीत 2013 में हुई थी जब उन्होंने दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस की दिग्गज नेता शीला दीक्षित को हराया था। यह जीत उनके राजनीतिक करियर के लिए एक अहम मोड़ साबित हुई और इसके बाद उन्होंने दिल्ली की राजनीति में अपनी मजबूत जगह बनाई।
नई दिल्ली सीट का खास महत्व
नई दिल्ली विधानसभा सीट से एक खास बात यह जुड़ी रही है कि इस सीट से जीतने वाला विधायक अक्सर दिल्ली के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठता रहा है। अरविंद केजरीवाल ने भी इस सीट से जीत के बाद मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी और उनकी पार्टी आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी की थी। अरविंद केजरीवाल के लिए यह सीट राजनीतिक तौर पर काफी महत्वपूर्ण रही है और इस बार भी वह इस सीट को बचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।