लव मैरिज के 4 साल बाद खुद ही पति का गला घोट की हत्या, रात भर बैठी रही शव के पास

punjabkesari.in Wednesday, Feb 07, 2024 - 05:36 PM (IST)

नेशनल डेस्क: राजस्थान के चूरु से एक हत्या का मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने लव मैरिज के 4 साल बाद अपने पति की हत्या कर दी है। महिला नेरस्सी से अपने पति का गला घोंटने के बाद सारी रात शव के पास बैठकर बिताई। हत्या को अंजाम देने के बाद इसे महिला ने सुसाइड का नाम देने की कोशिश की।

 पुलिस द्वारा बताया जा रहा है कि ये घटना राजस्थान के चुरु शहर के सदर थाना इलाके में स्थित ओम कॉलोनी में हुई है। किराए के मकान में रहने वाली 26 वर्षीय दीपिका ने रस्सी के गला घोंटकर बेरहमी से अपने पति का कत्ल कर दिया। इसके बाद वो सारी रात शव के पास बैठी रही।

PunjabKesari

रात में घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी महिला ने सुबह ने पुलिस को इसके बारे में सूचित किया। पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची तो हालात का जायज़ा लेने के बाद उन्हें शक हुआ। इसके बाद जांच के बाद हत्या के राज़ का खुलासा हुआ। हालांकि इसके बाद हत्या के आरोप के बाद मृतक की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने महिला के पति के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।

इस संबंध में सदर थानाधिकारी करतार सिंह ने बताया कि मृतक के पिता दलबीर ने भी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें उन्होंने बताया था कि साल 2019 में उसके बेटे मोहनलाल ने दीपिका के साथ लव मैरिज की थी। बीते 8 महीने से वे दोनों ओम कॉलोनी में किराए के मकान में रहते हैं। दोनों के बीच मनमुटाव रहता था। उनकी बहू दीपिका बेटे मोहनलाल से पीछा छुड़ाना चाहती थी। इसके लिए उसने कई बार पति को यह भी कहा भी था कि अगर तलाक नहीं दिया तो वह किसी भी हद तक जा सकती है। हत्या के बाद उसी ने मुझे सूचना दी कि मोहनलाल की मौत हो चुकी है। दीपका ने रात को बेटे की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Recommended News

Related News