पीले रंग की साड़ी और रंगीन चश्मे में दिखी अभिनेत्री रेखा

punjabkesari.in Tuesday, Aug 09, 2016 - 06:47 PM (IST)

नई दिल्ली: हिन्दी फिल्मों की वरिष्ठ अभिनेत्री और राज्यसभा की मनोनीत सदस्य रेखा ने आज उच्च सदन की बैठक में भाग लिया। रेखा भोजनावकाश के बाद सदन की कार्यवाही शुरू होने पर आईं और अपने निर्धारित स्थान पर बैठीं। वह पीले रंग की साड़ी और रंगीन चश्मा पहने हुई थीं। 

सदन में उस समय उच्च न्यायपालिका में न्यायाधीशों की भर्ती के मुद्दे पर ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर चर्चा चल रही थी। रेखा ने सदन की कार्रवाई को ध्यान से देखा। बीच में कुछ समय के लिए कांग्रेस के टी सुब्बीरामी रेड्डी और छाया वर्मा उनके पास पहुंचीं और उनसे बातचीत की। उल्लेखनीय है कि रेखा मौजूदा मानसून सत्र में पहली बार उच्च सदन आईं। उन्हें वर्ष 2012 में मनोनीत किया गया था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News