‘आप' ने सत्ता पर कब्जा करने के लिए अन्ना हजारे का ‘इस्तेमाल' किया, रिजिजू का केजरीवाल पर हमला
punjabkesari.in Sunday, Apr 16, 2023 - 12:48 PM (IST)

नेशनल डेस्क: आबकारी नीति घोटाला मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के रविवार सुबह केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के समक्ष पेश होने के बीच केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने आम आदमी पार्टी (आप) पर भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई के बहाने सत्ता पर कब्जा करने के लिए गांधीवादी अन्ना हजारे का ‘‘इस्तेमाल'' करने का आरोप लगाया।
अब उन्होंने सत्ता पर कब्जा कर लिया है मुझे यकीन है कि वह अन्ना जी की भी नहीं सुनेंगे। भ्रष्टाचार एक बहाना था अन्ना जी और जनता
— Kiren Rijiju (@KirenRijiju) April 16, 2023
को मूर्ख बनाने का।
Anna ji was used only to capture Power and to Loot the resources
in the name of corruption. pic.twitter.com/pvRCYCwdHU
रिजिजू ने अन्ना हजारे के एक पुराने साक्षात्कार के अंश भी साझा किए, जिनमें वह दिल्ली की आबकारी नीति की कथित रूप से आलोचना करते नजर आ रहे हैं। इस साक्षात्कार की तिथि स्पष्ट नहीं है। रिजिजू ने ट्वीट किया, “अब उन्होंने सत्ता पर कब्जा कर लिया है। मुझे यकीन है कि वह अन्ना जी की भी नहीं सुनेंगे। भ्रष्टाचार एक बहाना था, अन्ना जी और जनता को मूर्ख बनाने का।” उन्होंने आगे कहा, “अन्ना जी का इस्तेमाल केवल सत्ता पर कब्जा करने और भ्रष्टाचार के नाम पर संसाधनों को लूटने के लिए किया गया।”