MCD Results 2022: सिसोदिया और जैन के वार्डों पर BJP का कब्जा, गौतम गंभीर का जलवा बरकरार
punjabkesari.in Wednesday, Dec 07, 2022 - 02:28 PM (IST)

नेशनल डेस्क: दिल्ली नगर निगम (MCD) के अभी तक आए परिणामों को देखते हुए आम आदमी पार्टी (AAP) इस बार भाजपा के 15 साल के शासन को समाप्त करने की दिशा में आगे बढ़ती नजर आ रही है।
भाजपा ने जीत का आकंड़ा पार कर लिया है, हालांकि शुरुआती रुझानों में भाजपा ने कड़ी टक्कर दे रही है। एमसीडी के जो रिजल्ट सामने आ रहे हैं उससे एक बात साफ है कि AAP ने एमसीडी की सत्ता पर 15 साल से काबिज भाजपा को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। वहीं इस चुनाव में बड़े दिलचस्प नतीजे सामने आए हैं।
Updates
- - आप मंत्री सत्येंद्र जैन के इलाके शकूरबस्ती से भाजपा जीती है, आप का यहां सूपड़ा साफ हो गया है।
- - दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के पटपड़गंज क्षेत्र में भाजपा ने जीत हासिल की।
- - भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता के इलाके में भाजपा एक भी सीट नहीं जीती।
- - भाजपा सांसद गौतम गंभीर के इलाके में भाजपा का अच्छा प्रदर्शन। यहां भाजपा ने 22, आप ने 11 सीटों पर बढ़त बनाई।