Aadhaar Card Rules 2026: 10 साल पुराना है आधार कार्ड तो तुरंत कर लें ये काम वरना बंद हो जाएगा Aadhaar Document

punjabkesari.in Friday, May 29, 2026 - 02:49 PM (IST)

नई दिल्ली: आधार कार्ड अब सिर्फ एक दस्तावेज नहीं, बल्कि भारतीय नागरिकों की पहचान और सरकारी सेवाओं का आधार बन चुका है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने साल 2026 में सुरक्षा को और पुख्ता करने तथा ऑनलाइन धोखाधड़ी को रोकने के लिए कुछ कड़े और बेहद जरूरी नियम लागू किए हैं। इन बदलावों की अनदेखी करने पर आपका आधार कार्ड  बंद भी हो सकता है। आइए जानते हैं उन 5 महत्वपूर्ण बदलावों के बारे में, जो हर कार्डधारक के लिए जानना बेहद जरूरी हैं:

1. 10 साल पुराना है आधार? तो तुरंत करें यह काम (Aadhaar Document Update)
अगर आपका आधार कार्ड बने हुए 10 साल या उससे अधिक समय हो गया है और इस बीच आपने कभी भी इसमें कोई बदलाव नहीं कराया है, तो आपको अपनी पहचान और पते का प्रमाण (Identity & Address Proof) फिर से सत्यापित कराना होगा। UIDAI ने इस री-वेरिफिकेशन को अनिवार्य कर दिया है। सरकार की ओर से इसके लिए ऑनलाइन पोर्टल पर मुफ्त सेवा भी दी जा रही है। यदि आप इसे समय पर अपडेट नहीं करते हैं, तो आपकी कई जरूरी सेवाएं रुक सकती हैं।

2. बायोमेट्रिक के कड़े नियम (Biometric Re-verification)
आजकल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और फिंगरप्रिंट क्लोनिंग के जरिए होने वाले घोटालों के मामले तेजी से बढ़े हैं। इनसे सुरक्षा के लिए बायोमेट्रिक नियमों को काफी सख्त किया गया है। अगर बैंक, राशन दुकान या अन्य जगहों पर उम्र या किसी तकनीकी वजह से आपके फिंगरप्रिंट मैच नहीं हो रहे हैं, तो तुरंत आधार केंद्र जाकर इन्हें दोबारा अपडेट कराएं। ध्यान रखें कि बच्चों के 5 वर्ष और 15 वर्ष के होने पर अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट का नियम अब भी पूरी सख्ती से लागू है।

3. चालू मोबाइल नंबर लिंक होना बेहद जरूरी (Aadhaar Mobile Link)
चाहे इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) दाखिल करना हो, बैंक से जुड़ा कोई बड़ा लेन-देन हो या एलपीजी (LPG) गैस की डिलीवरी—हर जगह सुरक्षा के लिए आपके रजिस्टर्ड नंबर पर ओटीपी (OTP) आता है। अगर आपका आधार से जुड़ा पुराना मोबाइल नंबर बंद हो चुका है, तो बिना देरी किए अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र पर जाएं और नया नंबर दर्ज कराएं। इसके लिए किसी लंबे कागजी काम की जरूरत नहीं होती।

4. घर बैठे बदलें अपना ठिकाना (Aadhaar Address Change)
काम या पढ़ाई के सिलसिले में नया घर बदलने वालों के लिए UIDAI ने राहत दी है। अब आप बेहद आसान प्रक्रिया के जरिए घर बैठे myAadhaar पोर्टल पर जाकर अपना नया पता अपडेट कर सकते हैं। इसके लिए आपको बस वैध दस्तावेज (जैसे रेंट एग्रीमेंट या बिजली बिल) ऑनलाइन अपलोड करना होगा, जिससे नए शहर में बैंक खाता खुलवाने या अन्य सुविधाएं लेने में कोई दिक्कत न आए।

5. सुरक्षा का महाकवच: 'मास्कड आधार' और ऐप का इस्तेमाल  
अपनी प्राइवेसी और डेटा को सुरक्षित रखने के लिए UIDAI अब हर जगह सामान्य आधार कार्ड देने के बजाय 'मास्कड आधार' (Masked Aadhaar) का उपयोग करने की सलाह दे रहा है। इसमें आपके आधार के शुरुआती 8 अंक छिपे रहते हैं और केवल अंतिम 4 अंक ही दिखाई देते हैं। इसके अलावा, अपने फोन में 'mAadhaar' ऐप जरूर डाउनलोड रखें। इस ऐप की मदद से आप जब चाहें अपने बायोमेट्रिक डेटा को खुद ही लॉक या अनलॉक कर सकते हैं, जिससे कोई भी आपकी मर्जी के बिना आपके डेटा का गलत इस्तेमाल नहीं कर पाएगा। या पता अपडेट कर सकते हैं।  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anu Malhotra

Related News