Ration Card Cancelled: दिल्ली में राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर, 7 लाख से ज्यादा कार्ड रद्द

punjabkesari.in Thursday, May 21, 2026 - 02:31 PM (IST)

Ration card in delhi: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने वीरवार को कहा कि दिल्ली सरकार ने सात लाख से अधिक राशन कार्ड रद्द कर दिए हैं और नए राशन कार्ड जारी करने के लिए आय सीमा को बढ़ाकर 2.5 लाख रुपये प्रति वर्ष किया जाएगा। गुप्ता ने यहां पत्रकारों से कहा कि सरकार ने लगभग 7.72 लाख अमान्य राशन कार्ड रद्द कर दिए हैं और ऑनलाइन नए आवेदन आमंत्रित किए हैं। उन्होंने बताया कि दिल्ली में पिछले 13 वर्षों में कोई राशन कार्ड जारी नहीं किया गया है। 

मुख्यमंत्री ने कहा, "गहन ऑडिट के बाद, सरकार ने आय मानदंड को पूरा न करने वाले 1.44 लाख लाभार्थियों, राशन प्राप्त न करने वाले 35,800 लाभार्थियों, मृत पाए गए 29,580 लाभार्थियों को हटा दिया, जबकि 23,394 राशन कार्ड डुप्लिकेट पाए गए।"

फिलहाल, दिल्ली में राशन कार्ड के लिए पात्र होने की आय सीमा 1.2 लाख रुपये प्रति वर्ष निर्धारित है। गुप्ता ने कहा कि यह बढ़ोतरी जरूरतमंद लोगों की अधिकतम संख्या को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। उन्होंने बताया कि आय में बढ़ोतरी के फैसले को अगली कैबिनेट बैठक में मंजूरी दी जाएगी।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anu Malhotra

Related News