UIDAI के नए नियम लागू, 5 साल से कम उम्र के बच्चों के Aadhaar में बड़ा बदलाव

punjabkesari.in Saturday, May 16, 2026 - 12:47 PM (IST)

Child Aadhaar: UIDAI ने बच्चों के आधार कार्ड बनवाने की प्रक्रिया में कुछ नए बदलाव किए हैं। नए नियमों के अनुसार अब 5 साल से कम उम्र के बच्चों का आधार कार्ड केवल उनके माता-पिता या कानूनी अभिभावक के आधार पर ही बनाया जाएगा।

बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन अब जरूरी
अब बच्चे का आधार बनवाते समय माता या पिता में से किसी एक का बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन अनिवार्य कर दिया गया है। यानी उंगलियों के निशान या आंखों के स्कैन के जरिए पहचान की पुष्टि जरूरी होगी।

माता-पिता का वैध आधार जरूरी
नए नियमों के तहत यह भी साफ किया गया है कि बच्चे का आधार तभी बनेगा जब उसके माता-पिता या अभिभावक के पास वैध आधार कार्ड हो और उसकी पूरी तरह से वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी की गई हो।

जन्म प्रमाण और संबंध का सबूत जरूरी
आधार बनवाते समय बच्चे की जन्म तिथि और परिवार से संबंध साबित करने वाले दस्तावेज भी देने होंगे। क्योंकि छोटे बच्चों के बायोमेट्रिक डेटा (फिंगरप्रिंट और आईरिस) नहीं लिए जाते, इसलिए माता-पिता की पहचान को आधार माना जाएगा।

OCI कार्ड होल्डर्स और CCI बच्चों के लिए नियम
OCI कार्ड धारकों को आधार एनरोलमेंट के समय अपना वैध विदेशी पासपोर्ट और OCI कार्ड दिखाना होगा। वहीं चाइल्ड केयर इंस्टीट्यूशन (CCI) में रहने वाले बच्चों के लिए जिला बाल संरक्षण अधिकारी द्वारा जारी प्रमाण पत्र भी मान्य दस्तावेज माना जाएगा।

डिजिटल अपडेट और आधार ऐप
UIDAI ने यह भी बताया है कि बच्चों का प्रोफाइल अब आधार ऐप में जोड़ा जा सकता है, जिससे डिजिटल रिकॉर्ड आसानी से एक्सेस किया जा सकेगा। इसके साथ ही आधार कार्ड की फिजिकल कॉपी भी पते पर भेजी जाएगी।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anu Malhotra

Related News