Bank Closed : 6 दिन बंद रहेगा देश का सबसे बड़ा बैंक, ऑनलाइन सेवाएं... तुरंत निपटा लें जरूरी काम

punjabkesari.in Thursday, May 21, 2026 - 07:16 PM (IST)

नेशनल डेस्क : दैनिक जीवन में बैंक का बड़ा रोल होता है, हम अपने जरुरतों के लिए कभी बैंक या एटीएम से पैसे निकालकर खरीददारी करते है। अगर बैंक और एटीएम बंद हो जाए तो काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आई है कि SBI बैंक 23-28 मई तक बंद रहेगा। अगर आपका भी इस बैंक में खाता है तो इससे पहले ही जरुरी काम निपटा लें, नहीं तो भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। 

दरअसल इस दौरान वीकेंड, प्रस्तावित हड़ताल और ईद-उल-अज़हा की छुट्टियों के कारण बैंकिंग सेवाओं पर असर पड़ने की संभावना है। हालांकि ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहेंगी। ग्राहक नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, यूपीआई और एटीएम जैसी सुविधाओं का इस्तेमाल कर सकेंगे. लेकिन ब्रांच से जुड़े कामों के लिए ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

जानें क्यों बंद रहेगा बैंक

23 मई को महीने का चौथा शनिवार और 24 मई का रविवार होने के कारण सप्ताहिक अवकाश रहेगा। इसी के साथ 25 और 26 मई को ऑल इंडिया स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ फेडरेशन की ओर से 2 दिन की प्रस्तावित हड़ताल बुलाई गई है।  स्टाफ फेडरेशन ने भर्ती प्रक्रिया, नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) फंड मैनेजरों के चयन, नौकरियों की आउटसोर्सिंग, करियर प्रोग्रेशन स्कीम की समीक्षा और HRMS से जुड़े मुद्दों को लेकर यह हड़ताल प्रस्तावित की है. संगठन का कहना है कि कर्मचारियों से जुड़े कई अहम मुद्दों पर अब तक समाधान नहीं निकला है।

भारतीय रिजर्व बैंक यानी Reserve Bank of India के छुट्टियों के कैलेंडर के अनुसार, ईद-उल-अज़हा (बकरीद) के मौके पर कुछ राज्यों में 27 और 28 मई को बैंक बंद रहेंगे। खासतौर पर जम्मू-कश्मीर में दोनों दिन अवकाश घोषित किया गया है, क्योंकि वहां त्योहार दो दिनों तक मनाया जाएगा। 

ऑनलाइन सेवाएं रहेंगी चालू

संभावित हड़ताल के बावजूद SBI की डिजिटल सेवाएं जारी रहेंगी। ग्राहक यूपीआई ट्रांजैक्शन, इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और एटीएम सेवाओं का सामान्य रूप से उपयोग कर सकेंगे। हालांकि चेक क्लियरेंस, कैश जमा-निकासी और अन्य ब्रांच आधारित सेवाओं में देरी हो सकती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News