कोलकाता मांस घोटाला: प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प

punjabkesari.in Saturday, May 05, 2018 - 05:34 AM (IST)

नेशनल डेस्क: कोलकाता में मटन और चिकन के नाम पर कुत्ते और बिल्ली के मांस बेचने की घटना का पर्दाफ़ाश होने के बाद राज्य में बवाल मच गया है। इसके विरोध में जगह जगह प्रदर्शन किए जा रहे हैं। वहीं शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस घटना के लिए कोलकाता नगर निगम को जिम्मेदार ठहराते हुए विरोध प्रदर्शन किया। जिस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प होने की भी खबर सामने आई है। बता दें कि वीरवार को भी भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतर कर अलग-अलग विरोध दर्ज करवाया । 
PunjabKesari
हाल ही में महानगर के विभिन्न होटलों और कुछ रेस्तरांओं में सड़े मांस की आपूर्ति करने वाले गिरोह के सक्रिय होने का मामला प्रकाश में आया। कोलकाता पुलिस ने लगातार छापामारी कर महानगर के विभिन्न भागों में मरी हुई मुर्गियों के सड़े मांस का कारोबार चलने का पर्दाफाश किया। इस मामले में कुछ लोगों की गिरफ्तारी भी हुई है। इस घटना के बाद राज्य के लोगों में काफी रोष है। जिसे लेकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News