कनाडा के पुलिस ऑफिसर ने टूडो के दावों की पोल खोली, भारत के खिलाफ आरोप बेबुनियाद : आर.पी. सिंह

punjabkesari.in Saturday, Mar 21, 2026 - 04:52 PM (IST)

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सीनियर लीडर आर. पी. सिंह ने कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो पर तीखा हमला किया है। उनका कहना है कि एक सीनियर कनाडाई पुलिस ऑफिसर्स की लेटेस्ट रिपोर्ट ने भारत के खिलाफ बनाई जा रही झूठी कहानी को गलत साबित कर दिया है।

आर.पी. सिंह ने ट्वीट किया कि जस्टिन ट्रूडो हमेशा' भरोसेमंद आरोपों' की बात करते थे लेकिन कभी कोई 'भरोसेमंद सबूत' पेश नहीं किया। उन्होंने दावा किया कि यह सब फैक्ट्स पर आधारित नहीं था, बल्कि टूडो के अपने पॉलिटिकल वजूद को बचाने के लिए था। उन पर सीधा निशाना साधते हुए, भाजपा लीडर ने कहा कि अपनी माइनॉरिटी सरकार को बचाने के लिए टूडो ने खालिस्तानी एक्सट्रीमिस्ट्स से हमदर्दी रखने वाले लोगों को खुश करने का रास्ता चुना।

उन्होंने कहा कि टूडो ने बिना किसी सबूत के इंटरनैशनल लैवल पर भारत को बदनाम करने की कोशिश की, जबकि कनाडा की अपनी इन्वैस्टीगेशन अब यह मान रही है कि किसी भी विदेशी एंटिटी के साथ कोई लिंक साबित नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि आज भारत का पक्ष सही साबित हुआ है। आरोप सबूत नहीं होते और बातें सच नहीं होतीं।

आर.पी. सिंह ने 3 गंभीर सवाल उठाए

  • क्या सिर्फ एक खास वोट बैंक को खुश करने के लिए भारत को टारगेट किया गया था?
  • भारत-कनाडा रिश्तों को हुए नुकसान की जिम्मेदारी कौन लेगा?
  • क्या कनाडा सरकार अब बिना सबूत के आरोप लगाने के लिए माफी मांगेगी?

सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News