HPCL Recruitment 2026: महारत्न कंपनी में 731 पदों पर भर्ती, इंजीनियर-ऑफिसर बनने का बड़ा मौका

punjabkesari.in Friday, Mar 13, 2026 - 05:17 PM (IST)

HPCL Recruitment 2026: सरकारी क्षेत्र की बड़ी कंपनी में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। ऊर्जा क्षेत्र की महारत्न कंपनी Hindustan Petroleum Corporation Limited (HPCL) ने वर्ष 2026 के लिए बड़े पैमाने पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की है।

इस भर्ती अभियान के तहत इंजीनियर, ऑफिसर, मैनेजर और अन्य कई पदों पर कुल 731 वैकेंसी निकाली गई हैं। खास बात यह है कि इनमें फ्रेशर्स के साथ-साथ अनुभवी उम्मीदवारों को भी आवेदन करने का मौका मिलेगा।

कितने पदों पर होगी भर्ती

HPCL द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 731 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। अलग-अलग विभागों और पदों के लिए यह भर्ती निकाली गई है।

मुख्य पद इस प्रकार हैं:

  • Engineer (Mechanical, Electrical, Civil, Chemical, Instrumentation)
  • Junior Executive Assistant
  • Officer (Finance, HR, Legal, Marketing, Information Systems)
  • Senior Officer
  • Assistant Manager
  • Manager – Projects
  • Senior Cyber Security Strategist
  • अन्य तकनीकी और प्रबंधन पद

इन पदों के लिए योग्यता और अनुभव की शर्तें अलग-अलग तय की गई हैं।

आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां

उम्मीदवार निर्धारित समय सीमा के भीतर ही आवेदन कर सकते हैं।

  • आवेदन शुरू: 25 फरवरी 2026 (दोपहर 1 बजे)
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 25 मार्च 2026 (रात 11:59 बजे)
  • आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।

आयु सीमा और वेतन

  • HPCL भर्ती में पद के अनुसार आयु सीमा अलग-अलग रखी गई है।
  • अधिकतम आयु: लगभग 25 वर्ष से 43/45 वर्ष तक (पद के अनुसार)
  • आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी।

सैलरी पैकेज:

इस भर्ती में वेतनमान भी काफी आकर्षक है।

  • शुरुआती पदों पर वेतन: लगभग ₹30,000 प्रति माह से शुरू
  • वरिष्ठ पदों पर वेतन: ₹2,80,000 प्रति माह तक
  • कुछ उच्च तकनीकी पदों पर 50–60 लाख रुपये तक का वार्षिक CTC भी मिल सकता है।

चयन प्रक्रिया कैसी होगी

उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जाएगा।

  • कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)
  • ग्रुप टास्क या ग्रुप डिस्कशन
  • पर्सनल इंटरव्यू
  • संभावना है कि CBT परीक्षा मई 2026 के तीसरे सप्ताह में आयोजित की जा सकती है।

शैक्षणिक योग्यता

अलग-अलग पदों के लिए अलग योग्यता निर्धारित की गई है।

  • इंजीनियरिंग पदों के लिए
  • B.Tech या B.E. (Mechanical, Electrical, Civil, Chemical आदि)
  • न्यूनतम 60% अंक (आरक्षित वर्ग के लिए 50%)

अन्य पदों के लिए

  • MBA
  • CA या CMA
  • LLB
  • HR या Psychology में Post Graduate Degree
  • Diploma या अन्य प्रोफेशनल योग्यता
  • कुछ पदों पर 1 से 5 साल या उससे अधिक का अनुभव भी जरूरी हो सकता है।

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

  • HPCL भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है।
  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  • Job Openings / Careers सेक्शन खोलें
  • “Recruitment of Officers 2026” लिंक पर क्लिक करें
  • नया रजिस्ट्रेशन करें
  • लॉगिन कर पूरा आवेदन फॉर्म भरें
  • आवश्यक दस्तावेज (फोटो, सिग्नेचर, सर्टिफिकेट) अपलोड करें
  • कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करें
  • फॉर्म सबमिट कर कन्फर्मेशन पेज सेव या प्रिंट कर लें

आवेदन फॉर्म ध्यान से भरें, क्योंकि बाद में बदलाव सीमित हो सकते हैं। एक से ज्यादा आवेदन करने पर फॉर्म रद्द भी किया जा सकता है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे पूरी जानकारी के लिए HPCL की आधिकारिक वेबसाइट के Careers सेक्शन में जारी नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

SHUKDEV PRASAD

Related News