मुस्लिम समुदाय व इस्लामिक देशों पर खतरनाक भविष्यवाणी वायरल ! क्या मिट जाएगा पाकिस्तान? भारत पर भी चौंकाने वाला दावा
punjabkesari.in Saturday, Mar 21, 2026 - 03:50 PM (IST)
International Desk: दुनिया भर में बढ़ते युद्ध और तनाव के बीच सोशल मीडिया पर पुरानी “भविष्यवाणियां” तेजी से वायरल हो रही हैं। खासकर 1972 की एक “शाकाहारी पत्रिका” का पन्ना लोगों का ध्यान खींच रहा है, जिसमें भविष्य में बड़े युद्ध, देशों के विनाश और जनसंहार जैसे गंभीर व खतरनाक दावे किए गए हैं। सोशल मीडिया पर इस पुरानी पत्रिका के कथित वायरल पन्ने में भविष्य को लेकर कई चौंकाने वाले दावे किए गए हैं। इस पन्ने पर “शाकाहारी पत्रिका, 12 जनवरी 1972” लिखा हुआ दिखाई देता है।

पाकिस्तान नाम का कोई देश नहीं रहीं रहेगा
इस वायरल सामग्री में दावा किया गया है कि इजराइल और अरब देशों के बीच युद्ध होगा। अधिकांश अरब देशों पर इजराइल का नियंत्रण होगा। पन्ने में भारत पर भी चौंकाने वाला दावा किया गया है। इस कथित भविष्यवाणी में खाड़ी के कुछ देशों पर भारत का भी नियंत्रण होगा। पूर्वी पाकिस्तान समाप्त हो गया है, अब पश्चिमी पाकिस्तान भी समाप्त हो जाएगा। पाकिस्तान नाम का कोई देश नहीं रहीं रहेगा। तमाम मुस्लिम देश आपस में लड़कर बर्बाद हो जाएंगे। दुनिया में मुसलमानों की संख्या अन्य सभी धर्म के लोगों से कम होगी । जो मुसलमान बच जाएंगे वब भी धर्मात्मा होंगे। सभी छोटे देश टूटकर बड़े देशों में मिल जाएंगे और दुनिया के अधिकांश हिस्सों में देशों के बीच युद्ध होगा। दुनिया में बड़े पैमाने पर जनसंहार जैसी स्थिति बनेगी।

क्या है ‘शाकाहारी पत्रिका’?
शाकाहारी पत्रिका एक हिंदी प्रकाशन माना जाता है, जो मुख्य रूप से शाकाहार, धर्म, समाज और नैतिक मूल्यों से जुड़े विषयों पर लेख प्रकाशित करता था। इसका उद्देश्य लोगों को शाकाहार अपनाने, अहिंसा और नैतिक जीवन के प्रति जागरूक करना था। आज जब गाजा में संघर्ष और इजराइल तथा अरब देशों के बीच तनाव बढ़ा हुआ है, ऐसे में इस तरह की पुरानी “भविष्यवाणियां” फिर से वायरल हो रही हैं। वायरल पोस्ट के अनुसार, यह पत्रिका “शाकाहारी सदाचारी बाल संघ” द्वारा प्रकाशित की गई थी, जिसकी स्थापना 2 अक्टूबर 1969 को बाबा जयगुरुदेव ने की थी। इस संगठन का उद्देश्य नैतिक शिक्षा, शाकाहार और आध्यात्मिक जीवन को बढ़ावा देना था।
