दिवाली धमाका! दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, जानें क्या मिली बड़ी राहत?
punjabkesari.in Thursday, Oct 09, 2025 - 11:28 AM (IST)

नेशनल डेस्क। दशहरे के त्योहारी माहौल से ठीक पहले केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग ने 1 जुलाई 2025 से केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की घोषणा की है। यह वृद्धि न केवल 7वें वेतन आयोग के कर्मचारियों के लिए है बल्कि छठे और 5वें पे कमीशन के तहत कार्यरत कर्मचारियों को भी इसका लाभ मिलेगा।
1. 7वें वेतन आयोग: 3% की वृद्धि
जिन केंद्रीय कर्मचारियों को 7वें वेतन आयोग के तहत वेतन मिलता है उनके लिए महंगाई भत्ते में 3% की वृद्धि की गई है।
-
पुरानी दर: 55%
-
नई दर: 58%
-
लाभ: अब कर्मचारियों को उनकी मूल वेतन (Basic Pay) का 58% महंगाई भत्ते के रूप में मिलेगा। यह बढ़ोतरी राष्ट्रपति की स्वीकृति के बाद जारी की गई है और 1 जुलाई 2025 से प्रभावी मानी जाएगी।
2. छठे वेतन आयोग: 5% की बढ़ोतरी
जो कर्मचारी अब भी छठे वेतन आयोग में कार्यरत हैं उनके लिए महंगाई भत्ते में 5% की बढ़ोतरी की गई है।
-
पुरानी दर: 252%
-
नई दर: 257%
-
लाभ: कर्मचारियों को अब उनके मूल वेतन का 257% डीए के रूप में मिलेगा। वित्त मंत्रालय ने सभी संबंधित मंत्रालयों और विभागों को निर्देश दिया है कि वे अपने अधीनस्थ संगठनों को समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के लिए आदेश की जानकारी दें। यह बढ़ोतरी भी 1 जुलाई 2025 से लागू होगी।
यह भी पढ़ें: (Video): इक्वाडोर के राष्ट्रपति डैनियल नोबोआ पर हत्या का प्रयास, काफिले पर फेंके पत्थर, मिले गोलियों के निशान
3. 5वें वेतन आयोग: 8% की शानदार वृद्धि
5वें वेतन आयोग में कार्यरत कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में सबसे बड़ी वृद्धि यानी 8% की बढ़ोतरी की गई है।
-
पुरानी दर: 466%
-
नई दर: 474%
-
लाभ: इस बढ़ोतरी के बाद यह डीए पुराने मूल वेतन का लगभग 5 गुना हो गया है। यह वृद्धि भी 1 जुलाई 2025 से प्रभावी मानी जाएगी।
रक्षा, रेलवे और लेखा विभागों के लिए अलग आदेश
व्यय विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह आदेश सिविल कर्मचारियों पर लागू होंगे।
-
रक्षा सेवा और रेलवे अपने कर्मचारियों के लिए अलग-अलग आदेश जारी करेंगे।
-
भारतीय लेखा व लेखा परीक्षा विभाग के कर्मचारियों के लिए यह फैसला सीएजी (CAG) की सहमति के बाद ही लागू होगा।