92 साल की उम्र, 1.5 लाख करोड़ की संपत्ति, 6 बच्चों के पिता 5वीं बार बनेंगे दूल्हा

punjabkesari.in Friday, Mar 08, 2024 - 04:53 PM (IST)

नेशनल डेस्क: दिग्गज मीडिया टाइकून Rupert Murdoch  92 साल की उम्र में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। यह उनकी पांचवीं शादी होगी और इसका ऐलान उन्होंने खुद किया है। रिपोर्टस का कहना है कि उन्होंने अपनी शादी की तारीख भी घोषित कर दी है। 

जून में करेंगे शादी-

द न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, रूपर्ट मर्डोक का जून 2024 में अपनी प्रेमिका एलेना झुकोवा से शादी करने का प्लान है। इससे पहले रूपर्ट डेंटल हाइजीनिस्ट से कंजर्वेटिव रेडियो होस्ट बनी एन लेस्ली स्मिथ के साथ सगाई को लेकर चर्चा में आए थे। लेकिन एक महीने से भी कम समय में उन्होंने इसे कैंसिल करने का ऐलान कर दिया था।

PunjabKesari

67 साल की हैं पांचवीं पत्नी- 

एलेना झुकोवा रूस के मॉस्को की रहने वाली हैं और उनकी उम्र 67 साल है। रिपोर्टस का कहना है कि रिटायर्ड मॉलीक्यूलर झुकोवा से Billionaire Rupert Murdoch की मुलाकात उनकी तीसरी पत्नी वेंडी डेंग ने कराई थी। मुलाकातों का सिलसिला बीतने के साथ दोनों ने शादी के बंधन में बंधने का फैसला लिया। बता दें कि 2022 में उनका तलाक हुआ था। उस समय वह 6 बच्चों के पिता थे।  

1.5 लाख करोड़ रुपये संपत्ति के हैं मालिक-

रूपर्ट मार्डोक की गिनती बड़े अमेरिकी अरबपतियों में की जाती है। Forbe's Billionaires Index के मुताबिक, उनकी नेटवर्थ 18.9 अरब डॉलर है, जो कि भारतीय करेंसी में करीब 1.5 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा होती है।

PunjabKesari

कई बड़े मीडिया हाउस के हैं ऑनर-

Rupert Murdoch अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और ब्रिटेन के बड़े अखबारों और टीवी चैनल्स के मालिक हैं। इसके अलावा ब्रिटेन के मशहूर अखबार द टाइम्स, संडे टाइम्स, द सन समेत कई अन्य भी उनके हैं। वहीं अमेरिका के वॉल स्ट्रीट जर्नल, न्यूयॉर्क पोस्ट, 7 न्यूज इनफॉर्मेशन सर्विसेज, फॉक्स टीवी ग्रुप और स्काई इतालिया, एंटरटेनमेंट कंपनी 21st सेंचुरी फॉक्स, स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर उनका मालिकाना हक है। इसके साथ ही नेशनल जियोग्राफिक और ब्रिटिश स्काई ब्रॉडकास्टर में उनकी हिस्सेदारी है।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Recommended News

Related News