खिलौनों से खेलने की उम्र में 6 साल की बच्ची ने स्केटिंग में किया कमाल, गिनीज वर्ल्ड ऑफ बुक दर्ज हुआ नाम

punjabkesari.in Thursday, Apr 18, 2024 - 07:38 PM (IST)

नेशनल डेस्कः अहमदाबाद की रहने वाली 6 साल की तक्षवी वाघानी ने इतिहास रचते हुए गिनीज वर्ल्ड ऑफ बुक में अपना नाम दर्ज कराया है। यह उम्र बच्चों की खेलने कूदने की होती है, लेकिन तक्षवी ने अपनी इस उपलब्धि से न सिर्फ घरवालों का बल्कि भारत का भी नाम रोशन किया है। दरअसल, तक्षवी ने लोएस्ट लिम्बो स्केटिंग में 25 मीटर से अधिक का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। तक्षवी वाघानी ने 25 मीटर- 16 सेमी (6.29 इंच) से अधिक की सबसे कम लिंबो स्केटिंग का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया है।

तक्षवी ने लोएस्ट लिम्बो स्केटिंग में कमाल करते हुए अपना नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज कराया है। इसकी पुष्टि करते हुए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने एक वीडियो साझा किया है जिसमें छह साल की तक्षवी को स्केटिंग करते देखा जा रहा है। वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा गया, '25 मीटर से अधिक की लोएस्ट लिम्बो स्केटिंग।' पिछले साल 10 मार्च को यह रिकॉर्ड ब्रेकिंग उपलब्धि हासिल की गई थी।


तक्षवी ने तोड़ा मनस्वी का रिकॉर्ड
अहमदाबाद की तक्षवी से पहले यह रिकॉर्ड पुणे की मनस्वी विशाल के नाम दर्ज था। उन्होंने साढ़े तीन साल की उम्र में 25 मीटर से ज्यादा की लोएस्ट लिंबो स्केटिंग से सभी को प्रभावित कर दिया था। उन्होंने धरती से केवल 16.5 सेंटीमीटर की ऊंचाई बनाए रखते हुए 25 मीटर की दूरी तक ग्लाइड किया था। 

सृष्टि भी नहीं हैं पीछे
लिम्बो स्केटिंग की दुनिया में तक्षवी और मनस्वी के अलावा 18 वर्षीय सृष्टि धर्मेंद्र शर्मा भी कमाल दिखा चुकी हैं। उन्होंने जुलाई 2023 में 50 मीटर से अधिक की स्केटिंग में कमसमय लेते हुए नया विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया था। उन्होंने इस दूरी को 6.94 सेकंड में पूरा किया था। उन्होंने 2021 में बनाए अपने ही रिकॉर्ड को तोड़कर यह उपलब्धि हासिल की थी।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yaspal

Recommended News

Related News