8th Pay Commission: सामने आया बड़ा अपडेट, सरकार ने पूछा कितनी बढ़नी चाहिए सैलरी? कर्मचारियों से मांगे सुझाव

punjabkesari.in Friday, Feb 13, 2026 - 04:05 PM (IST)

8th Pay Commission: देश के लाखों केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 8th Pay Commission से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है। केंद्र सरकार ने इस दिशा में एक कदम और आगे बढ़ाते हुए 8cpc.gov.in आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च कर दी है। इसके साथ ही, MyGov पोर्टल पर एक Questionnaire जारी की गई है, जिसके जरिए कर्मचारियों और पेंशनरों से वेतन संशोधन, पेंशन और भत्तों पर सुझाव मांगे गए हैं।

PunjabKesari

1 जनवरी 2026 से एरियर की उम्मीद

7वें वेतन आयोग का कार्यकाल 31 दिसंबर 2025 को समाप्त हो चुका है, इसलिए 8वें वेतन आयोग की सिफारिशें 1 जनवरी 2026 से प्रभावी मानी जा रही हैं। विशेषज्ञ अनुमान लगा रहे हैं कि यदि आयोग अपनी रिपोर्ट सौंपने में 18 महीने का समय लेता है, तो कर्मचारियों को लागू होने की तारीख से भारी 'एरियर' (Arrears) भी मिल सकता है।

वेतन में 30% से 34% तक की बढ़ोत्तरी का अनुमान

बाजार विशेषज्ञों और पिछले ट्रेंड्स के अनुसार फिटमेंट फैक्टर में बदलाव के बाद बेसिक सैलरी में 30 से 34 % तक का उछाल आ सकता है। फिलहाल सभी हितधारकों को 16 मार्च तक अपने सुझाव ऑनलाइन माध्यम से जमा करने की सलाह दी गई है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News