दिल्ली के बाजार में लगी आग, ''देरी से कार्रवाई के कारण नाराज लोगों ने दमकल गाड़ियों पर किया पथराव
punjabkesari.in Saturday, May 23, 2026 - 09:42 AM (IST)
नेशनल डेस्क: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क फर्नीचर बाजार में देर रात भीषण आग लगने से कई दुकानें जलकर खाक हो गईं और लाखों रुपये का नुकसान हुआ। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार रात लगी आग पर काबू पाने के लिए कार्रवाई में कथित देरी से नाराज स्थानीय लोगों ने दमकल गाड़ियों पर पथराव किया। आग बुझाने का काम रातभर जारी रहा और इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। डीएफएस के अनुसार, उसे शुक्रवार रात 11 बजकर 57 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली।
<
#WATCH | दिल्ली: उत्तर पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में स्थित फर्नीचर मार्केट में आग लग गई। मौके पर पहुंचने पर दमकल विभाग की गाड़ियों के ऊपर पथराव किया गया।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 22, 2026
अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। https://t.co/hV9WJ1Mqpn pic.twitter.com/1uNQ73IMI7
>
डीएफएस के एक अधिकारी ने बताया कि आग न्यू सीलमपुर मेट्रो स्टेशन के पास स्थित फर्नीचर बाजार में लगी और अत्यधिक ज्वलनशील सामग्री मौजूद होने के कारण आग इलाके में तेजी से फैल गई। उन्होंने बताया कि आग बुझाने के अभियान के दौरान कुछ लोगों ने दमकल कर्मियों पर पथराव किया जिसके बाद देर रात 12 बजकर 50 मिनट पर पुलिस सहायता मांगी गई। अधिकारी ने बताया कि आग बुझाने के लिए दमकल की कुल 25 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। उन्होंने बताया कि आग लगने के सटीक कारण का अभी पता नहीं चल पाया है।
