6,6,6...संजू सैमसन में आई रिंकू सिंह की आत्मा, 10वें ओवर में लगाए इतने छक्के, रोने लगा बांग्लादेशी बॉलर

punjabkesari.in Saturday, Oct 12, 2024 - 08:20 PM (IST)

नेशनल डेस्कः भारत और बांग्लादेश के बीच तीसरा टी-20 मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। टीम इंडिया ने 11 ओवर में एक विकेट खोकर 166 रन बना लिए हैं। संजू सैमसन ने अपने करियर का पहला टी-20 शतक पूरा कर लिया है। यह उनका तीसरा सबसे तेज शतक है। इस दौरान उन्होंने मैच के 10वें ओवर में राशिद हुसैन के एक ओवर में पांच छक्के लगाए। इसके बाद टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर के चेहरे पर मुस्कान दिखाई दी। संजू सैमसन ने 22 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।

राशिद हुसैन के ओवर में संजु सैमसन स्ट्राइक पर थे। इस दौरान उन्होंने पहली गेंद खाली खेली। लेकिन अगली पांच गेदों पर 5 गंगनचुंबी छक्के लगाकर बांग्लादेश के गेंदबाज की हवा खराब कर दी। सैमसन ने पहला छक्का बॉलर के ऊपर से मारा। इसके बाद दूसरी गेंद पर एक पैर आगे निकालकर लॉन्ग ऑफ पर छक्का जड़ दिया। सैमसन ने तीसरी गेंद पर छक्का लॉन्ग ऑन पर लगाया। चौथी गेंद सैमसन के स्लॉट में आई और फिर उसी दिशा में गेंद को खेल दिया और बॉल बाउंड्री पार के पार छह रन के लिए चली गई। सैमसन ने आखिरी छक्का मिड विकेट पर लगाया। इस ओवर में सैमसन ने 30 रन बटोर लिए।

बता दें कि टीम इंडिया ने 12.1 ओवर में 183 रन बना लिए हैं। इससे पहले टीम इंडिया तीन टी-20 मैचों की सीरीज में 2-0 से टूर्नामेंट को अपने नाम कर लिया है। मैच में कप्तान सूर्य कुमार यादव भी अर्धशतक बनाकर खेल रहे हैं। दर्शक मैदान पर चौकों छक्कों की बारिश देख रहे हैं। पहला विकेट गिरने के बाद रनों की रफ्तार तूफान की गति से आगे बढ़ रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yaspal

Related News