अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 50 लाख रुपए कीमत का सोना जब्त

punjabkesari.in Wednesday, Mar 08, 2017 - 08:45 PM (IST)

नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से सीमा शुल्क अधिकारियों ने 50 लाख रुपए कीमत का सोना जब्त किया है। पिछले दो दिनों में दर्ज तीन घटनाओं में तकरीबन1.7 किलोग्राम सोना जब्त किया गया है। सीमा शुल्क विभाग की आेर से जारी की गई एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि पहले मामले में, बैंकॉक से यहां आने के बाद एक व्यक्ति को रोका गया। उसके पास से कथित तौर पर 435 ग्राम सोना बरामद हुआ जो उसने अपने चमड़े के सैंडलों में छुपाया हुआ था। यह सैंडल उसने पहने हुए थे। आरोपी पंजाब का रहने वाला है।

उसमें कहा गया है कि अन्य मामले, थाइलैंड के एक नागरिक सहित दो मुसाफिरों को सीमा शुल्क अधिकारियों ने जांच के लिए रोका। उनके पास कथित तौर पर सोने से बने कड़े थे। विज्ञप्ति के मुताबिक, सोने के कड़ों का वजन 532 ग्राम है और उन्हें जब्त कर लिया गया है। उसमें कहा गया है कि सीमा शुल्क अधिकारियों ने एक यात्री से 700 ग्राम सोना बरामद किया है जो दुबई से आया था। उसने सोने को अपने मलाशय में छुपाया हुआ था। सभी मामलों में जब्त किए गए सोने की कीमत तकरीबन 50 लाख रुपए है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News