PM मोदी के जन्मदिन पर 4 साल के मासूम बच्चे ने अपने पिता के लिए मांगा इंसाफ

punjabkesari.in Friday, Sep 17, 2021 - 04:36 PM (IST)

असम- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 71 वां जन्मदिन मना रहे है। इस अवसर पर सभी राजनेता समेत पूरे देश उन्हें बधाई संदेश दे रहे हैं।  लेकिन इसी बीच असम का एक 4 साल का मासूम सुर्खियों में छाया हुआ है। दरअसल, पीएम मोदी के जन्मदिन पर इस बच्चे ने अपने पिता के लिए न्याय की गुहार लगाई है। 
 

बता दें कि असम के कछार जिले से एक 4 साल के मासूम बच्चे का एक वीडियो ट्विटर पर खूब वायरल हो रहा है इस वीडियो में बच्चा अपने पिता की हत्या के लिए इंसाफ मांग रहा है। वीडियो में बच्चे के हाथ में एक प्लेकार्ड है जिस पर लिखा है कि मुझे न्याय चाहिए।  अपने इस वीडियो के जरिए इस मासूम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री हेमेंत बिस्वा से न्याय की गुहार लगाई है।
 

जब मैं 3 महीने का था, तब 11 बदमाशों ने मेरे पिता की बेरहमी से हत्या कर दी थी 
45 सेकेंड के वीडियो में रिजवान शाहिद लश्कर ने कहा है कि मेरा नाम रिजवान शाहिद लस्कर है। प्रिय महोदय, जब मैं 3 महीने का था, तब 26 दिसंबर 2016 (केस संख्या 121/2017) को 11 बदमाशों ने मेरे पिता की बेरहमी से हत्या कर दी थी। अब, मैं प्रधान मंत्री, गृह मंत्री और माननीय मुख्यमंत्री से इस मामले को देखने और हमें न्याय देने का अनुरोध करता हूं। बहुत - बहुत धन्यवाद।
 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिजवान के पिता एक ठेकेदार थे और उनकी कथित तौर पर रेत माफिया के सदस्यों ने उनके कार्यालय के पास हत्या कर दी थी। रिजवान की मां जन्नतुल फिरदौसी लस्कर ने कछार जिला पुलिस में 11 लोगों पर उनके पति की हत्या का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। इसके तहत कछार पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (आईपीएल) की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
 

आरोपी अभी भी हमारे घर के पास घूम रहे हैं, हम पूरी तरह असुरक्षित हैं
बच्चे की मां जन्नतुल फिरदौसी लस्कर ने बताया कि उन्होंने मेरे पति को मारने के लिए लोहे की छड़ और अन्य हथियारों का इस्तेमाल किया था। पुलिस ने 9 लोगों को गिरफ्तार किया है, लेकिन दो आरोपियों को गिरफ्तार किया अभी जाना बाकी है, आरोपी लोग अभी भी हमारे घर के पास घूम रहे हैं। हम पूरी तरह असुरक्षित हैं। हमें न्याय चाहिए।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Recommended News

Related News