ट्रैक्टर पलटने से 4 महिला श्रमिकों की मौत, 8 घायल
punjabkesari.in Sunday, Feb 09, 2025 - 11:40 PM (IST)
![](https://static.punjabkesari.in/multimedia/2025_2image_19_37_059182965133.jpg)
नेशनल डेस्क : आंध्र प्रदेश के संयुक्त गुंटूर जिले के मुप्पल्ला मंडल के बोलवरम गांव में रविवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना में ट्रैक्टर ट्रेलर पलट गया जिससे चार महिला कृषि श्रमिकों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि मिर्च के खेत में कटाई का काम करने के बाद 20 कृषि श्रमिक ट्रैक्टर ट्रेलर पर सवार होकर अपने पैतृक गांव चगंती वारी पालम जा रहे थे। ट्रैक्टर ट्रेलर पलटने से उनमें से चार की मौत हो गई। दुर्घटना उस समय हुई जब वह सिंचाई नहर के बांध पर जा रहा था जो बहुत संकरा था। घायलों को सत्तेनापल्ली के जीजीएच में भर्ती कराया गया।
मृत महिलाओं की पहचान गंगम्मा, साम्राज्यम, माधवी और पद्मा के रूप में हुई है। पुलिस ने पलटे हुए ट्रेलर में फंसे शवों को निकालने के लिए अर्थमूवर का इस्तेमाल किया। मामला दर्ज कर शवों को पोस्टमाटर्म के लिए सत्तेनापल्ली के जीजीएच में भेज दिया गया है। इस बीच, मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने चार कृषि महिला श्रमिकों की मौत पर दुख और सदमे का इजहार किया।
उन्होंने रविवार को यहां एक बयान में कहा,च्च्यह जानकर दुख होता है कि यह दुर्घटना उस समय हुई जब वे एक कृषि क्षेत्र में काम पूरा करने के बाद घर जा रही थीं। सरकार शोक संतप्त परिवारों को आवश्यक सहायता प्रदान करेगी।'' मुख्यमंत्री ने पालनाडु जिले के अधिकारियों को घायल लोगों को सर्वोत्तम चिकित्सा उपचार प्रदान करने के लिए कदम उठाने का भी निर्देश दिया।