जम्मू कश्मीर में आज 12 श्रद्धालुओं सहित 2827 कोरोना संक्रमण के नए मामलों की पुष्टि

punjabkesari.in Monday, Jan 17, 2022 - 09:26 PM (IST)

जम्मू  17 जनवरी (सतीश) : जम्मू कश्मीर में आज कोरोना संक्रमण से 5 संक्रमितों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया जबकि आज जम्मू कश्मीर में 12 श्रद्धालुओं 2827 नए मामले सामने आए हैं। इनमें 67 बाहरी राज्यों के यात्री शामिल हैं। आज 777 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। जम्मू कश्मीर में आज 19 जिले श्रीनगर, बारामूल्ला, बडगाम, पुलवामा, कुपवाड़ा, अनंतनाग, बांदीपोरा, गांदरबल, कुलगाम, शोपियां, जम्मू, ऊधमपुर, राजौरी, डोडा, कठुआ, साम्बा, पुंछ, रामबन और रियासी जिले कोरोना प्रभावित रहे। आज 55,629 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। जम्मू कश्मीर में बीते 24 घंटों में 64,017 कोरोना के टैस्ट भी किए गए। 


17,928 एक्टिव मामले
जम्मू संभाग से आज 1093 और कश्मीर संभाग से 1734 नए कोरोना के मामलों की पुष्टि हुई है। जम्मू कश्मीर में अब तक 3,62,200 कोरोना के पाजिटिव मामले हो गए हैं, इनमें से 1,35,216 जम्मू संभाग और 2,26,984 मामले कश्मीर संभाग से संबंधित हैं। जम्मू कश्मीर में 17,928 मामले एक्टिव हैं, इनमें से जम्मू संभाग में 7185 और कश्मीर संभाग में 10743 मामले एक्टिव हैं। 


आज 777 कोरोना संक्रमित ठीक हुए 
जम्मू कश्मीर में अब तक 3,39,700कोरोना संक्रमित ठीक हुए हैं, जिनमें जम्मू संभाग से 1,25,805 और कश्मीर संभाग से 2,13,895 रोगी ठीक हुए हैं। आज 777 कोरोना संक्रमित ठीक हुए हैं, इनमें कश्मीर संभाग से 285 और जम्मू संभाग से 492 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। आज तक जम्मू कश्मीर में 1,99,13,049 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है। इनमें से अब तक 45 वर्ष के आयु वर्ग के 1,90,67,100 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है।

 
मरने वालों का आंकड़ा पहुंचा 4,572
अब तक जम्मू संभाग से 2226 और कश्मीर संभाग से 2346 कोरोना रोगियों ने उपचार के दौरान दम तोड़ा है जिसके चलते मरने वालों का कुल आंकड़ा 4,572 पहुंच गया है। श्रीनगर में 886, बारामूल्ला में 292, बडग़ाम में 222, पुलवामा में 195, कुपवाड़ा में 170, अनंतनाग में 211, बांदीपुरा में 111, गांदरबल में 82, कुलगाम मे 118, शोपियां में 59 मौतें हुई हैं जबकि जम्मू संभाग में जम्मू में 1173, ऊधमपुर में 142, राजौरी में 240, डोडा में 138, कठुआ में 156, साम्बा में 120, किश्तवाड़ में 44, पुंछ में 102, रामबन में 67 और रियासी में 44 लोगों ने उपचार के दौरान दम तोड़ा। 


होम क्वारंटाइन मेंं 8,847 लोग 
जम्मू कश्मीर में अब तक कोरोना वायरस की 2,03,60,232 सैंपल की रिपोर्ट उपलब्ध हुई है जिनमें से 1,99,98,032 मामले नैगेटिव पाए गए हैं। वहीं 55,30,124 लोगों को निगरानी में रखा गया है जबकि होम क्वारंटाइन मेंं 8,847 लोगों को रखा गया है और 17,928 संक्रमित अस्पताल आइसोलेशन में उपचाराधीन हैं। घरों में 4,30,955 लोगों को निगरानी में रखा गया है जबकि 50,67,822 लोगों ने निगरानी अवधि पूरी कर ली है। 


जम्मू में मिले सबसे अधिक 711 मामले
आज जम्मू कश्मीर में सभी 20 जिले कोरोना संक्रमण से प्रभावित रहे। आज सबसे अधिक 711 नए मामले जम्मू संभाग के जम्मू जिले से सामने आए हैं जबकि कश्मीर संभाग के श्रीनगर जिले से सबसे अधिक 618 नए मामलों की पुष्टि हुई है। बारामूल्ला में 315, बडगाम में 295, पुलवामा में 56, कुपवाडा में 139, अनंतनाग में 168, बांदीपोरा में 52, गांदरबल में 22, कुलगाम में 57, शोपियां में 12, जम्मू में 711, ऊधमपुर में 122, राजौरी में 42, डोडा में 20, कठुआ में 30, साम्बा में 52, किश्तवाड़ में 7, पुंछ में 32, रामबन में 42 और रियासी में 35 कोरोना पाजिटिव के मामले सामने आए हैं।

 
जम्मू कश्मीर
3,62,200 कुल केस
17,928 एक्टिव केस
3,39,700 ठीक हुए
4,572 मौतें 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Monika Jamwal

Recommended News

Related News