Heat Wave: टूटा 27 साल पुराना गर्मी का रिकॉर्ड, दर्ज किया गया इतना तापमान

punjabkesari.in Monday, Apr 07, 2025 - 12:54 PM (IST)

नेशनल डेस्क: राजस्थान में गर्मी ने अप्रैल के पहले हफ्ते में ही अपना विकराल रूप दिखाना शुरू कर दिया है। राज्य के कई हिस्सों में तापमान तेजी से बढ़ रहा है और मौसम पूरी तरह से शुष्क बना हुआ है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले 3 से 4 दिनों तक राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है।

बाड़मेर में पारा पहुंचा 45.6 डिग्री
बीते 24 घंटे में राजस्थान का सबसे गर्म शहर रहा बाड़मेर, जहां अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ऐसा लग रह था जैसे आसमान से अंगारे गिर रहे हो। यह सामान्य से 6.8 डिग्री अधिक है, जो कि इस मौसम में चिंताजनक है। खास बात यह है कि यह तापमान 3 अप्रैल 1998 को बने रिकॉर्ड को भी पार कर गया है, जब पारा 45.2 डिग्री पहुंचा था।

आगे और बढ़ेगा तापमान
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री तक और बढ़ोतरी हो सकती है। तेज धूप और लू जैसे हालात लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकते हैं। मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर में घर से बाहर निकलने से बचने और स्वस्थ रहने के उपाय अपनाने की सलाह दी है।

बढ़ती गर्मी ने बढ़ाई चिंता
राजस्थान में गर्मी का यह शुरुआती तेवर आने वाले महीनों की चेतावनी जैसा है। अगर यही रफ्तार रही तो मई और जून में हालात और भी गंभीर हो सकते हैं।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ashutosh Chaubey

Related News