22K-18K-14K Gold Rates: जेवर खरीदने वालों को झटका: सोना-चांदी हुआ महंगा, देखें महानगरों में 24K, 22K और 18K गोल्ड के नए रेट

punjabkesari.in Thursday, Mar 26, 2026 - 11:18 AM (IST)

 24K-22K-18K-14K Gold Rates:  पश्चिम एशिया में जारी भारी तनाव और ईरान-अमेरिका के बीच बढ़ती सैन्य रस्साकशी का सीधा असर अब आपकी जेब और जेवर पर पड़ने लगा है। वैश्विक अस्थिरता के कारण सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने की मांग में जबरदस्त उछाल आया है, जिससे भारतीय सर्राफा बाजारों में कीमतों ने नए रिकॉर्ड बना दिए हैं।

बाजार का हाल: दिल्ली से लेकर वायदा बाजार तक उछाल

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमतों में 4,900 रुपये की भारी बढ़त देखी गई, जिसके बाद यह 1,49,700 रुपये प्रति 10 ग्राम (करों सहित) के स्तर पर पहुंच गया है। वहीं, निवेशकों के पसंदीदा 'मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज' (MCX) पर भी हलचल तेज रही, जहाँ सोना 3.73% की छलांग लगाकर 1,44,100 रुपये पर कारोबार करता दिखा।

दिलचस्प बात यह है कि आज राम नवमी के उपलक्ष्य में बाजार बंद होने के कारण, सुबह निर्धारित किए गए भाव ही पूरे दिन प्रभावी रहेंगे। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी हाजिर सोना चमक बिखेर रहा है और 4,556.55 डॉलर प्रति औंस के ऊंचे स्तर को छू चुका है।

शुद्धता के आधार पर आज की दरें (IBJA के अनुसार)

अगर आप आज गहने खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो विभिन्न श्रेणियों में सोने के भाव कुछ इस प्रकार हैं:

सोने की शुद्धता कीमत (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट रु1,46,205
23 कैरेट रु1,45,620
22 कैरेट (जेवर हेतु) रु1,33,924
18 कैरेट रु1,09,654
14 कैरेट रु85,530

 प्रमुख शहरों में सोने का आज का भाव (प्रति 10 ग्राम) 

शहर 24 कैरेट (शुद्ध सोना) 22 कैरेट (जेवर हेतु) 18 कैरेट (किफायती)
दिल्ली / NCR (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) रु1,46,820रु 1,34,600 रु1,10,160
मुंबई / पुणे / नागपुर रु1,46,670रु रु1,34,450 रु1,10,010
चेन्नई (सबसे महंगा) ₹1,48,370 ₹1,36,000 ₹1,13,500
कोलकाता / हैदराबाद / बेंगलुरुरु रु1,46,670 रु1,34,450 रु1,10,010
लखनऊ / कानपुर / जयपुर / चंडीगढ़ रु1,46,820 रु1,34,600 रु1,10,160
पटना / अहमदाबाद / इंदौर / सूरत रु1,46,720 रु1,34,500 रु1,10,060
अयोध्या / मेरठ / लुधियाना रु1,46,820 रु1,34,600 रु1,10,160
केरल / भुवनेश्वर / रायपुर रु1,46,670 रु1,34,450 रु1,10,010

कीमतें बढ़ने के पीछे का बड़ा कारण

बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि सोने में आई इस तेजी के पीछे वैश्विक राजनीति और युद्ध की स्थिति सबसे बड़ी वजह है। HDFC सिक्योरिटीज और शेयरखान के विश्लेषकों के अनुसार:

  1. भू-राजनीतिक तनाव: ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे कूटनीतिक और सैन्य संघर्ष ने निवेशकों को डरा दिया है, जिससे वे डॉलर छोड़कर सोने में निवेश कर रहे हैं।

  2. अफवाहें और अनिश्चितता: हालांकि चर्चा है कि अमेरिका ने ईरान को 15 सूत्रीय शांति प्रस्ताव दिया है और राष्ट्रपति ट्रंप समझौते की उम्मीद जता रहे हैं, लेकिन ईरान ने इन बातों को सिरे से नकार दिया है।

  3. समुद्री मार्ग पर शुल्क: ईरान द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों पर टैक्स लगाने की खबर ने वैश्विक व्यापार में चिंता बढ़ा दी है, जिसका सीधा लाभ सोने की कीमतों को मिल रहा है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anu Malhotra

Related News