अमेरिकाः वर्जीनिया की ओल्ड डॉमिनियन यूनिवर्सिटी में गोलीबारी में 2 लोग घायल, बंदूकधारी की मौत

punjabkesari.in Friday, Mar 13, 2026 - 12:39 AM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क : अमेरिका में ओल्ड डॉमिनियन यूनिवर्सिटी (ओडीयू) में बृहस्पतिवार को हुई गोलीबारी में दो लोग घायल हो गए जबकि एक बंदूकधारी मारा गया। वर्जीनिया स्कूल ने यह जानकारी दी। ओडीयू ने बताया कि एक बंदूकधारी ने उसके बिजनेस स्कूल की इमारत में गोलीबारी की, जिसमें दो लोग घायल हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

हालांकि हमलावर की मौत कैसे हुई, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। नॉरफ़ॉक के इस विश्वविद्यालय ने बृहस्पतिवार को शेष दिन के लिए कक्षाएं रद्द कर दीं और अपने मुख्य परिसर में सभी गतिविधियां निलंबित कर दीं।

विश्वविद्यालय ने आपातकालीन अधिकारियों के काम जारी रहने तक लोगों से कॉन्स्टेंट हॉल और उसके आसपास के क्षेत्र से दूर रहने का आग्रह किया है। संघीय शराब, तंबाकू, आग्नेयास्त्र और विस्फोटक ब्यूरो ने 'एक्स' पर कहा कि उसके एजेंट घटनास्थल पर मौजूद हैं और बचाव कार्य में सहयोग कर रहे हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News