तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, 2 लोगों की मौत

punjabkesari.in Saturday, Apr 25, 2026 - 11:47 PM (IST)

नेशनल डेस्क : उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में रानीपुर मार्ग पर शनिवार को एक अनियंत्रित कार के पेड़ से टकरा जाने से उसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। मंडावर थाना प्रभारी सुमित राठी ने बताया कि सुबह रानीपुर रोड पर एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।

इस हादसे में सुल्तान (66) और राजा (35) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अजहरुद्दीन गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्होंने बताया कि घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस के अनुसार, कार सवार लोग हरिद्वार के भगवानपुर थाना क्षेत्र के निवासी थे और हरदोई से लौट रहे थे।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि चालक को नींद आने के कारण वाहन पर नियंत्रण नहीं रहा, जिससे यह हादसा हुआ। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News