6 लोगों की नदी में डूबने से हुई मौत, 2 की हालत गंभीर
punjabkesari.in Sunday, Apr 19, 2026 - 08:57 PM (IST)
नेशनल डेस्क : कर्नाटक के मैसुरु जिले में कावेरी नदी में दो नाबालिगों समेत छह लोगों की डूबने से मौत हो गई, जबकि दो अन्य की हालत गंभीर है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना अर्केश्वर स्वामी मंदिर के निकट हुई, जब हजरत खादर लिंगवल्ली उर्स में शामिल होने आए लोगों का एक समूह नदी में तैरने चला गया।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ''आठ लोग नदी में तैरने के लिए उतरे थे, जिनमें से छह डूब गए। दो लोगों को बचा लिया गया है और इलाज के लिए मैसुरु ले जाया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर है।'' पुलिस ने मृतकों की पहचान बेंगलुरु निवासी ऐमन (13), केआर नगर निवासी अफीफ (13), बेंगलुरु निवासी यासीन (23), बेंगलुरु निवासी नेहा (22), ऊटी निवासी फातिमा (30) और मैसुरु निवासी उमर (5) के रूप में की है।
