खराब मौसम के चलते रद्द हुई 2 फ्लाइट्स, कई लेट

punjabkesari.in Tuesday, Nov 22, 2016 - 08:51 AM (IST)

चंडीगढ़ (लल्लन):  चंडीगढ़ इंटरनैशनल एयरपोर्ट से श्रीनगर जाने वाली इंडिगो और स्पाइस जैट की फ्लाइट श्रीनगर में खराब मौसम होने के कारण सोमवार को रद्द कर दी गई। सोमवार दोपहर 12.35 बजे स्पाइस जेट की फ्लाइट और दोपहर 1.25 बजे इंडिगो की फ्लाइट रद्द की गई। चंडीगढ़ एयरपोर्ट से सोमवार को दिल्ली जाने वाली दोपहर 12.30 बजे जैट एयरवेज की फ्लाइट, 12.40 बजे एयर इंडिया की फ्लाइट, दोपहर 2.30 बजे इंडिगो की मुंबई जाने वाली फ्लाइट, रात को 7.20 बजे दिल्ली जाने वाली स्पाइस जैट की फ्लाइट 2 घंटे लेट रही। एयरपोर्ट मैनेजर के मुताबिक श्रीनगर में जीरो विजिबिलिटी होने के कारण यहां से फ्लाइट्स का संचालन बाधित रहा। वहीं दिल्ली में स्मॉग और मुंबई मेंं रनवे रिपेयर के कारण फ्लाइट्स का संचालन बाधित हो रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News