जम्मू कश्मीर में कोरोना महामारी संक्रमण 181 नए मामलों के साथ आंकड़ा पहुंचा 3.21 लाख के पार

punjabkesari.in Thursday, Jul 29, 2021 - 10:10 PM (IST)

जम्मू  (सतीश) : कोरोना महामारी संक्रमण के आज 181 नए मामले मिलने के बाद कुल आंकड़ा 3.21 लाख के पार पहुंच गया है। वहीं 1 संक्रमित के दम तोडऩे से मरने वालों का आंकड़ा 4,377 हो गया है। आज 175 संक्रमित ठीक हुए। अब तक जम्मू कश्मीर में 3.15 लाख से उपर सक्रंमित ठीक हो चुके हैं। जम्मू कश्मीर में ब्लैक फंगस का आज भी कोई नया मामला सामने नहीं आया। जम्मू कश्मीर में ब्लैक फंगस के कुल 35 मामले ही हैं। 


मरने वालों का आंकड़ा पहुंचा 4,377
अब तक जम्मू संभाग से 2141 और कश्मीर संभाग से 2236 कोरोना रोगियों की उपचार के दौरान मृत्यु हुई है जिसके चलते मरने वालों का कुल आंकड़ा 4,377 पहुंच गया है। श्रीनगर में 832, बारामूल्ला में 282, बडग़ाम में 205, पुलवामा में 194, कुपवाड़ा में 165, अनंतनाग में 205, बांदीपुरा में 100, गांदरबल में 78, कुलगाम मे 117, शोपियां में 58 मौतें हुई हैं जबकि जम्मू संभाग में जम्मू में 1139, ऊधमपुर में 135, राजौरी में 225, डोडा में 124, कठुआ में 151, साम्बा में 119, किश्तवाड़ में 44, पुंछ में 95, रामबन में 66 और रियासी में 43 लोगों ने उपचार के दौरान दम तोड़ा। 


आज 175 संक्रमित स्वस्थ हुए 
जम्मू कश्मीर में अब तक 3,15,686कोरोना रोगी स्वस्थ हुए हैं जिनमें जम्मू संभाग से 1,19,084 और कश्मीर संभाग से 1,96,602 रोगी ठीक हुए हैं। आज 175 कोरोना रोगी स्वस्थ हुए, इनमें कश्मीर संभाग से 109 और जम्मू संभाग से 66 लोग स्वस्थ हुए हैं। आज तक जम्मू कश्मीर में 60,88,318 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है। इनमें से अब तक 45 वर्ष के आयु वर्ग के 53,98,828 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। 


होम क्वारंटाइन में 8532 लोग
जम्मू कश्मीर में अब तक कोरोना वायरस की 1,16,02,136 सैंपल की रिपोर्ट उपलब्ध हुई है जिनमें से 1,12,80,929 मामले नैगेटिव पाए गए हैं। वहीं 28,09,777 लोगों को निगरानी में रखा गया है जबकि होम क्वारंटाइन मेंं 8,532 लोगों को रखा गया है और 1,144 मरीज अस्पताल आइसोलेशन में उपचाराधीन हैं। घरों में 3,50,620 लोगों को निगरानी में रखा गया है जबकि 24,45,104 लोगों ने निगरानी अवधि पूरी कर ली है। 


बांदीपोरा जिले से नहीं आया कोई मामला
आज सबसे अधिक 37 मामले कश्मीर संभाग के श्रीनगर जिले से सामने आए हैं जबकि जम्मू संभाग के डोडा जिले से सबसे अधिक 24 मामलों की पुष्टि हुई है। आज बारामूला में 19, बडगाम में 11, पुलवामा में 12, कुपवाड़ा में 7, अनंतनाग में 8, गांदरबल में 11, कुलगाम में 8, शोपियां में 1, जम्मू में 3, ऊधमपुर में 2, राजौरी में 13, डोडा में 24, कठुआ में 3, साम्बा में 1, किश्तवाड़ में 10, पुंछ में 3, रामबन में 1 और रियासी में 7 कोरोना पाजिटिव के मामले सामने आए हैं। आज जम्मू कश्मीर के कश्मीर संभाग के बांदीपोरा जिले से कोई भी नया मामला सामने नहीं आया है। 


1144 एक्टिव मामले
जम्मू संभाग से आज 67 और कश्मीर संभाग से 114 नए कोरोना के मामलों की पुष्टि हुई है। जम्मू कश्मीर में कुल 181 मामलों में से 4 यात्री व 177 स्थानीय व अन्य लोग शामिल हैं। जम्मू कश्मीर में अब तक 3,21,207 कोरोना के पाजिटिव मामले हो गए हैं, इनमें से 1,21,659 जम्मू संभाग और 1,99,548 मामले कश्मीर संभाग से संबंधित हैं। जम्मू कश्मीर में 1,144 मामले एक्टिव हैं, इनमें से जम्मू संभाग में 434 और कश्मीर संभाग में 710 मामले एक्टिव हैं। 


जम्मू कश्मीर
3,21,207 कुल केस
1,144 एक्टिव केस
3,15,686 ठीक हुए
4,377 मौतें 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Monika Jamwal

Recommended News

Related News