सिक्किम सड़क दुर्घटना में 16 सैन्यकर्मियों ने गवाई जान, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने जताया शोक

punjabkesari.in Friday, Dec 23, 2022 - 09:41 PM (IST)

नेशनल डेस्क : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सिक्किम में हुई सड़क दुर्घटना में सेना के 16 जवानों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘सिक्किम के जेमा में दुखद सड़क दुर्घटना की खबर सुनकर स्तब्ध हूं। इस दुर्घटना में हमारे 16 जवानों की मृत्यु हो गई। उनके परिवारों के प्रति गहरी संवेदना है।

घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना है।'' इससे पहले, सेना ने एक बयान में कहा, ‘‘उत्तर सिक्किम के जेमा में 23 दिसंबर को सेना के ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त होने से भारतीय सेना के 16 बहादुर कर्मियों की जान चली गयी।'' उसने कहा कि तत्काल बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है और चार घायल जवानों को हेलीकॉप्टर की मदद से बचाया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News