जम्मू में आग लगने से जलकर खाक हो गई 150 झुग्गियां, उजड़ गये गरीबों के आशियाने

punjabkesari.in Monday, Jun 03, 2019 - 12:52 PM (IST)

जम्मू : रविवार देर रात  जम्मू की मराठा बस्ती में आग लगने से करीब 150 झुग्गियां जलकर खाक हो गईं। यह मराठा बस्ती त्रिकुटा नगर क्षेत्र में आती हैं और बाहर के मजूदरों और श्रमिकों द्वारा किराये की जमीन पर रहने के लिए कच्ची झुग्गियां बनाई गईं थी।  आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि लोगों ने एक भारी विसफोट की आवाज सुनी और उसके बाद हाहाकार मच गया।


पुलिस मामले की जांच कर रही है। आगजनि में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ पर श्रमिकों के घर उजड़ गये। फायर ब्रिगेड कर्मियों को आग पर काबू पाने में पूरे दो घंटे मेहनत करनी पड़ी।
 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News