जमीनी विवाद के चलते दो गुटों में झड़पें, 15 घायल

punjabkesari.in Saturday, May 05, 2018 - 03:05 PM (IST)

पुंछ:  जमीनी विवाद के चलते दो गुटों में हुए संघर्ष में करीब 15 लोग घायल हो गए। घटना मेंढर के छज्जा गांव की है। पुलिस के अनुसार लड़ाई उस समय शुरू हुई जब दोनों गुट मामले को सुलझाने के लिए एक साथ जमा हुए। बात बिगड़ गई और दोनों तरफ से एक दूसरे पर लाठी और तेजधार हथियार से हमले शुरू हो गए। हमले में 15 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया जिनमें से गंभीर को जम्मू के मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया।


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज कर लिया है और छानबीन शुरू कर दी है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News