12 फीट का अजगर निगल गया गीदड़, गांव वालों ने ऐसे निकाला गया बाहर

punjabkesari.in Friday, Jun 29, 2018 - 01:48 PM (IST)

महासमुन्द: छत्तीसगढ़ के महासमुन्द जिले में पिथौरा ब्लॉक के राजा सेवैया खुर्द जंगल में एक अजगर ने गीदड़ को अपना शिकार बनाया। उसे जबड़े से शिकार बनाते ग्रामीणों ने भी देखा। ग्रामीणों के मुताबिक इस अजगर की लंबाई लगभग 10 से 12 फीट थी। राजा सेवैया खुर्द के कामाख्या मंदिर जाने वाले मार्ग में सड़क किनारे गुरुवार को एक अजगर द्वारा एक गीदड़ के बच्चे का शिकार किया जा रहा था।
PunjabKesari
इसी जंगल में बकरी चराने गए एक चरवाहे ने देखा तो उसने गांव वालों को जाकर इसकी जानकारी दी। मौके पर काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने इस बात की जानकारी तत्काल वन विभाग के कर्मचारी को दी और किसी तरह गीदड़ के बच्चे को अजगर के मुंह से छुड़ाकर गांव लाया और उसे दफनाया गया। ग्रामीणों के मुताबिक इस जंगल में अक्सर ऐसी घटनाएं होती रहती हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Seema Sharma

Recommended News

Related News