भारत के 10 हजार रुपये इस देश में जाकर बन जाते हैं करीब 50 लाख, जानिए कैसे

punjabkesari.in Sunday, Oct 26, 2025 - 01:44 PM (IST)

नेशनल डेस्क : एक ऐसा देश भी है जहां आपके 10,000 भारतीय रुपए लगभग 50 लाख के बराबर हो जाते हैं। सुनने में यह थोड़ी अजीब जरूरी लगता है, लेकिन यह सच है। हम बात कर रहे हैं ईरान की, जहां की मुद्रा ईरानी रियाल दुनिया की सबसे कमजोर मुद्राओं में से एक है।

भारतीय रुपये और ईरानी रियाल का अंतर

वर्तमान विनियम दर के अनुसार, 1 भारतीय रुपया लगभग 478 ईरानी रियाल के बराबर है। इसका मतलब है कि ₹10,000 लगभग 47,81,640 रियाल के बराबर होते हैं।

यह भी पढ़ें - भारी गिरावट... सिर्फ 4 दिनों में ₹7000 सस्ता हुआ सोना, जानें 24, 22, 20, 18 कैरेट गोल्ट का ताजा रेट

मुद्रा कमजोर होने के कारण

ईरान में मुद्रा इतनी कमजोर होने के पीछे कई कारण हैं:

1. आर्थिक प्रतिबंध: संयुक्त राज्य अमेरिका और यूरोपीय संघ ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम के चलते उस पर कई अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंध लगाए हैं।

2. अंतरराष्ट्रीय बैंकिंग से अलगाव: इन प्रतिबंधों के कारण ईरान को वैश्विक बैंकिंग सिस्टम से जोड़ने में मुश्किल होती है।

3. उच्च मुद्रास्फीति (Inflation): ईरान में मुद्रास्फीति सालाना लगभग 40% से 50% तक रहती है। रोजमर्रा की चीजें लगातार महंगी होती जा रही हैं।

4. खराब प्रशासन और आर्थिक अस्थिरता: इन कारणों से रियाल लगातार अपनी ग्लोबल परचेसिंग पावर खो रहा है।

PunjabKesari

ईरान में उपयोग की जाने वाली मुद्रा

ईरान में आमतौर पर रियाल की बजाय तोमन का इस्तेमाल होता है। एक तोमन, 10 रियाल के बराबर होता है।

विदेशियों के लिए चुनौतियां

ईरान में वीजा और मास्टर कार्ड जैसी अंतरराष्ट्रीय बैंकिंग सेवाएं काम नहीं करती हैं। इसलिए विदेशी पर्यटकों को मुद्रा विनिमय के लिए अमेरिकी डॉलर या यूरो जैसी विदेशी नकदी साथ रखना जरूरी होता है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mehak

Related News