इथियोपिया में भारी बारिश से तबाही: भूस्खलन में 50 लोगों की मौत व 125 लापता, कीचड़ में दबे मिले कई शव
punjabkesari.in Thursday, Mar 12, 2026 - 04:37 PM (IST)
International Desk: पूर्वी अफ्रीका के देश Ethiopia में भारी बारिश के बाद आए भीषण भूस्खलन ने बड़ी तबाही मचा दी है।दक्षिणी क्षेत्र में हुए इस हादसे में अब तक कम से कम 50 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 125 लोग लापता बताए जा रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार भूस्खलन Gamo Zone के तीन जिलों में गाचो बाबा, कम्बा और बोंके सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। स्थानीय आपदा प्रतिक्रिया निदेशक Mesfin Manuqa के अनुसार लगातार एक सप्ताह तक हुई तेज बारिश के कारण पहाड़ी इलाके की मिट्टी खिसक गई और कई घर मलबे में दब गए।
अधिकारियों ने बताया कि मृतकों में से अधिकांश के शव कीचड़ और मलबे में दबे हुए मिले।स्थानीय प्रशासन के मुताबिक अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि इस आपदा में कितने घर और परिवार प्रभावित हुए हैं।बचाव दल मलबे में फंसे लोगों की तलाश में लगातार अभियान चला रहे हैं। इस बीच राहत दल ने एक व्यक्ति को जिंदा बाहर निकालने में सफलता भी हासिल की है। स्थानीय संचार प्रमुख Abebe Agena ने कहा कि लापता लोगों की तलाश जारी है और मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।
