भाई के साथ अापत्तिजनक हालत में थी बीवी, पति ने उठाया खाैफनाक कदम!

punjabkesari.in Saturday, Sep 10, 2016 - 05:27 PM (IST)

ग्वालियरः मध्यप्रदेश के ग्वालियर में एक पति काे जब पत्नी की बेवफाई का पता चला, ताे उसने खाैफनाक कदम उठाते हुए भाई की हत्या कर दी। इस हत्या का राज करीब 7 महीने बाद खुला। जानकारी के मुताबिक, 7 फरवरी को आदित्यपुरम इलाके में रहने वाले रजविंदर सिंह के बेटे सुखविंदर का मर्डर उसके ही रिश्ते के दामाद जसवंत ने कर दिया था। जसवंत ने अपने ससुर रजविंदर और सास बलविंदर पर भी जानलेवा हमला किया। दोनों कई दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहे। 

बहन से थे अवैध संबंध 
मर्डर और जानलेवा हमला करने के बाद जसवंत महीनों गायब रहा। कुछ दिन पहले पुलिस को सूचना मिली कि वह महाराजपुरा स्थित अपने घर आया हुआ है। इस सूचना पर पुलिस जसवंत को उठाकर ले आई। जसवंत ने बताया कि सुखबिंदर उसकी पत्नी के मामा का लड़का था। सुखबिंदर की अपनी ही ममेरी बहन से अवैध संबंध थे। एक दिन दोनों को जसवंत ने बेड पर साथ देखा ताे गुस्से में उसने सुखविंदर के मर्डर की योजना बना ली। 

कैसे दिया था मर्ड काे अंजाम?
6 फरवरी की रात को जसवंत रजविंदर के घर आदित्यपुरम पहुंचा। अपने रिश्ते के दामाद की रजविंदर ने जमकर आवभगत की। रात को जसवंत अपने साले सुखविंदर के साथ उसी के कमरे में सो गया। रात 3 बजे जसवंत ने अपने रिश्ते के साले पर देसी कट्टे से तीन गोलियां चलाईं, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद जसवंत अपने ससुर रजविंदर के कमरे में पहुंचा और वहां सो रहे सास-ससुर दोनों पर भी देशी कट्टे से फायर कर फरार हाे गया। जसवंत ने सात महीने बाद पुलिस पूछताछ में हत्या की वजह का खुलासा किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News