6 महीने पहले हुई लव मैरिज का दर्दनाक अंत, महिला के सुसाइड को लेकर हुआ खुलासा

punjabkesari.in Wednesday, Sep 07, 2016 - 10:34 AM (IST)

इंदौर: गुमाश्ता नगर में रहने वाले शेयर कारोबारी गौरव जैन की पत्नी बुलबुल ने पारिवारिक विवाद के बाद फांसी लगाकर जान दे दी। बुलबुल के सुसाइड को लेकर नया खुलासा सामने आया है। पोस्ट मार्टम रिपोर्ट के मुताबिक बुलबुल की मौत से पहले उससे काफी मारपीट हुई थी। उसके शरीर पर निशान बी मिले हैं। बुलबुल ने 28 अगस्त 2016 को स्कीम नंबर 71 पति गौरव जैन ने अपने फ्लैट में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। गौरव और बुलबुल का करीब 12 साल तक अफेयर चला और 6 महीने पहले ही उनकी शादी हुई थी। दोनों गौरव के माता-पिता से अलग घर में रहते थे।

गौरव ने पुलिस को बताया था घटना वाले दिन उसके माता-पिता ने उन दोनों को घर पर बुलाया लेकिन बुलबुल वहां जाना नहीं चाहती थी, इस पर दोनों का विवाद हुआ था। इसके बाद वो घर से चला गया था। लौटा तो बुलबुल फांसी के फंदे पर लटकी थी। पिता सुनील जैन ने पुलिस को पति व ससुराल वालों द्वारा उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किए जाने की शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि गौरव और परिजन 50 लाख के दहेज के  लिए सता रहे थे।

जांच के बाद पुलिस ने पति गौरव जैन, ससुर विजय जैन, सास मोहिनी जैन, जेठ आदित्य जैन व जेठानी माधुरी जैन के खिलाफ दहेज प्रताड़ना व आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है। हालांकि अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। सभी घर से फरार चल रहे हैं। गौरव और बुलबुल स्कूल टाइम से ही एक-दूसरे के साथ और दोनों ने एक साथ जीने-मरने की कसमें खाई थीं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News