इस तांत्रिक महिला ने पैर पर गुदवा रखा है ओम का टैटू, कांग्रेस नेत्री से हुए विवाद को लेकर आई सुर्खियों में

punjabkesari.in Wednesday, May 25, 2016 - 10:46 AM (IST)

उज्जैन/इंदौर: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक नाम तेजी से वायरल हो रहा है और वो नाम है मुंबई की अघोर तांत्रिक शिवानी दुर्गा का, जो कि एक महिला अघोरी है, आम तौर पर अघोरियों की छवि जो लोगों के दिल और दिमाग पर छाई हुई है वो काफी भयानक होती है ऐसे में इस मुंबई की अघोर तांत्रिक शिवानी दुर्गा का चेहरा और व्यक्तित्व लोगों को काफी कुछ सोचने पर मजबूर कर रहा है। तांत्रिक शिवानी दुर्गा सिंहस्थ कुंभ के दौरान विवादों की वजह से काफी चर्चाओं में भी थीं।

श्मशान पर तंत्र साधना करने वाली ये महिला पी.एच.डी. है। शिवानी को अगर एक फैशनेबल तांत्रिक कहा जाए तो गलत न होगा क्योंकि वे कई तरह के कड़े और अंगूठियां पहनती हैं। इतना ही नहीं उन्होंने अपने शरीर पर टैटू भी गुदवा रखा है। उनके बाएं पैर पर ओम का टैटू है। शिवानी ने शिकागो की यूनिवर्सिटी से पीएचडी की है। पढ़ाई के बाद उन्होंने नागनाथ योगेश्वर गुरु से अघोर तंत्र की दीक्षा ली। बकौल शिवानी उन्हें बचपन से ही चिताओं के पास बैठना अच्छा लगता था। उन्हें रहस्यमय तंत्रों की काफी जानकारी है। वह इंडियन और वेस्टर्न तंत्रों को जोड़कर नए प्रयोग कर रही हैं।

शिवानी दुर्गा मुंबई में ''सर्वेश्वर शक्ति इंटरनेशनल वुमन अखाड़ा'' के नाम से एक संस्था भी संचालित करती हैं। उनके भक्त दुनिया के 11 देशों में हैं जिनमें से कई इस बार सिंहस्थ कुंभ के दौरान उज्जैन भी पहुंचे थे। अघोर तांत्रिक शिवानी कांग्रेस नेत्री पूर्व जिला पंचायत मेंबर पुष्पा चौहान के साथ विवाद को लेकर भी चर्चा में आई थीं। कांग्रेस नेत्री के साथ उनकी दोस्ती सिंहस्थ की शुरुआत के दौरान हुई थी। पुष्पा ने शिवानी का कैम्प लगवाने में काफी मदद भी की लेकिन बाद में दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ जो काफी बढ़ गया था। मामला पुलिस में पहुंच गया था। कांग्रेस नेत्री ने आरोप लगाया था कि शिवानी उनके रुपए व गाड़ी नहीं लौटा रही जबकि शिवानी दुर्गा ने उन पर लगाए आरोपों को निरादार बताया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News