बलूचिस्तान को लेकर लंदन में प्रदर्शन, पाक ने उठाए सवाल

punjabkesari.in Sunday, Nov 05, 2017 - 12:09 PM (IST)

इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने लंदन में पाक विरोधी प्रदर्शन व नारेबाजी होने पर सवाल उठाए हैं। पाकिस्तान ने कहा है कि लंदन में बलूचिस्तान की आजादी को लेकर जिस तरह से नारेबाजी की गई है वह बेहद गंभीर है। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय द्वारा जारी बयान में कहा गया कि, विदेश सचिव तेहमिना जांजुआ ने ब्रिटिश राजदूत थामस ड्रयू को पेश किया जाए।

उन्होंने चर्चा में लंदन कैब में लगाए जाने वाले नारों और, यहां हुए विरोधी प्रदर्शनों को लेकर चिंता जताई। ड्रयू ने नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन को पाकिस्तान की क्षेत्रीय अखंडता व संप्रभुता पर हमला बताते हुए इसकी निंदा की। उनका कहना था कि, यह बेहद गंभीर बात है। पाकिस्तान के मसलों को लंदन में उठाया जा रहा है। ऐसे में पाकिस्तान के आंतरिक मामले प्रभावित हो सकते हैं। लंदन में बलूचिस्तान को लेकर प्रदर्शन होना उचित नहीं है। 

गौरतलब है कि, पाकिस्तान के बलूचिस्तान में विरोधी सक्रिय हैं और, वे पाकिस्तान से बलूचिस्तान को मुक्त करवाना चाहते हैं। इन लोगों का मानना है कि, बलूचिस्तान में इन पर अत्याचार होता है और, इनकी मांगों को नहीं माना जा रहा है। इसके अलावा इस क्षेत्र में आतंकवाद का व्यापक प्रभाव है। पाकिस्तान की सेना यहां रहने वाले बलूच लोगों पर अत्याचार करती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News