झरने में गिरी मालगाड़ी, 33 लोग मरने की आशंका

punjabkesari.in Monday, Nov 13, 2017 - 10:40 AM (IST)

लुबुम्बाशी (कांगो): कांगो गणराज्य में ईंधन लेकर जा रही एक मालगाड़ी झरने में गिरने से करीब 33 लोगों के मारे जाने की आशंका है।  संयुक्त राष्ट्र की रेडियो ‘ओकापी’ के अनुसार कटांगा में हुए इस हादसे में 33 लोग मारे गए हैं जबकि कुछ अन्य घायल हुए हैं और कुछ लोग झुलस गए हैं।

संसाधन समृद्ध लुआलबा प्रांत के खनिज मंत्री जीन-मेरी शिजांगा ने पहले दिए बयान में कहा था, ‘‘अभी तक आठ लोग मारे गए हैं और कई अन्य घायल हैं। मृतकों की संख्या बहुत ज्यादा बढ़ने की आशंका है।’’ कटांगा में लुबुम्बाशी से लुएना जा रही इस ट्रेन में सवार सभी लोग अवैध रूप से यात्रा कर रहे थे।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News