श्रावण कृष्ण त्रयोदशीः कामभाव पर विजय पाने का दिन

punjabkesari.in Thursday, Aug 27, 2015 - 09:42 AM (IST)

आज श्रावण शुक्ल त्रयोदशी है और यह दिन कामदेव को समर्पित है। व्यक्ति में आकर्षण शक्ति और यौन क्षमता में वृद्धि कामदेव के द्वारा ही संचारित की जाती है।  शास्त्रों के अनुसार मानव जीवन के चार पुरूषार्थो में से धर्म, अर्थ और मोक्ष के अतिरिक्त काम भी महत्वपूर्ण माना गया है। यह पृथ्वी का संचालन करते हैं जिसके लिए यह प्रकृति और प्राणियों के भावों में वास करते हैं। 
 

आज के रोज भोले बाबा का विधि-विधान से पूजन करने पर काम भाव से बचाव होता है। सोने का दान करने से मन की अधूरी इच्छाएं पूरी होती हैं। काम को भोग नहीं बल्कि योग बनाकर भोले बाबा की भांति उस पर काबू पाएं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News