आतंकियों की मौत के खिलाफ हड़ताल से जनजीवन प्रभावित

punjabkesari.in Monday, Jun 27, 2016 - 12:13 PM (IST)

 श्रीनगर: दक्षिण कश्मीर में पुलवामा जिला के पांपोर कस्बे में गत रात आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तोयबा के दो आतंकियों के मारे जाने के खिलाफ दक्षिणी इलाकों में हड़ताल से जनजीवन अस्तव्यस्त रहा।


दक्षिणी कश्मीर में पुलवामा जिले के पांपोर और आस पास के क्षेत्रों में हड़ताल के कारण दुकानें और व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे।
इलाके में यातायात व्यवस्था प्रभावित रही हांलाकि कुछ निजी वाहन रोड़ पर चलते दिखाई दिए। सरकारी कार्यालयें और शैक्षणिक संस्थान रविवार की छुट्टी की वजह से बंद रहे। हालांकि दक्षिणी कश्मीर में कुछ जगहों पर स्थिति सामान्य रही।


गौरतलब है कि गत रात सी.आर.पी.एफ. पर फिदायीन हमले में सी.आर.पी.एफ. के 8 जवानों की मौत जबकि 28 अन्य घायल हो गए थे। इसी दौरान लश्कर के दो आतंकियों को भी मार गिराया गया था।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News