सुचेतगढ़ बार्डर पर छात्राओं ने जवानों को बांधीे राखियां

punjabkesari.in Thursday, Aug 18, 2016 - 02:21 PM (IST)

जम्मू : आर.एस. पुरा के सुचेतगढ़ बार्डर पर देश की रक्षा करने के लिए सीमा पर तैनात जवानों को छात्राओं ने राखियां बांधी। यू.पी.एस. हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्राओं एंव शिक्षिकाओं ने सुचेतगढ़ बार्डर पर तैनात जवानों व अधिकारियों राखी बांध कर उनका मनोबल बढ़ाया।

छात्राओं से राखी बंधवा रहे जवानों का कहना है कि रक्षाबंधन पर्व पर भले ही वह अपने घर एवं परिवार से दूर हैं लेकिन लोगों द्वारा दिए गए स्नेह से उन्हें परिवार की कमी नहीं खलती और वह पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से अपने देश की रक्षा करते हैं। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन पर उनकी कलाई भी सूनी नहीं रहेगी।

छात्राओं द्वारा जवानों की कलाई पर राखी बांधे जाने पर जवानों के चेहरों पर मुस्कान खिल उठी थी। जवानों ने छात्राओं एवं शिक्षिकाओं का धन्यवाद किया।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News